scriptगिर गाय ने दिया 19.42 किलो दूध, जीता दस हजार का इनाम | Gir cow gave 19.42 kg milk, won ten thousand reward | Patrika News

गिर गाय ने दिया 19.42 किलो दूध, जीता दस हजार का इनाम

locationश्योपुरPublished: Nov 17, 2019 11:31:47 am

Submitted by:

Anoop Bhargava

– इस्माइल की भैंस ने दिया 24 किलो दूध, जीते दस हजार रुपए-खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना का समापन

गिर गाय ने दिया 19.42 किलो दूध, जीता दस हजार का इनाम

गिर गाय ने दिया 19.42 किलो दूध, जीता दस हजार का इनाम

श्योपुर/कराहल
खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना में भगवान सिंह यादव की गिर गाय ने 19.42 किलो दूध देकर दस हजार रुपए का पुरस्कार जीता। पशु चिकित्सालय परिसर कराहल में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पशु पालकों ने अपने गौवंश के साथ भागीदारी की। खंड स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना के तहत देशी गौवंश एवं भैंस का तीन समय का दूध निकाला गया। गौवंश में प्रथम पुरस्कार भगवान सिंह यादव की गिर गाय को मिला। जिसने 19.42 किलोग्राम दिया। पुरस्कार के रूप में यादव को 10 हजार रुपए मिले। द्वितीय पुरस्कार रुप सिंह यादव की गिर गाय को जिसने 18 किलोग्राम दूध दिया। पुरस्कार में 7 हजार 500 रुपए मिले। तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए राम प्रकाश शर्मा की गाय को मिला। जिसने 15 किलो दूध दिया था।
इधर इस्माइल खान की भैंस ने 24 किलो दूध देकर प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार रुपए जीते। द्वितीय पुरस्कार अब्दुल्ला खान की भैंस ने 22 किलोग्राम दूध देकर 7 हजार 500 एवं तीसरा पुरस्कार अल्लाह नूर की भैंस ने 18 किलोग्राम दूध देकर 5 हजार रुपए जीते। समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदासी भाई जनपद अध्यक्ष करहाल ने की। मुख्य अतिथि विधायक सीताराम आदिवासी थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.आरएन शाक्य पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी ने किया। विधायक सीताराम आदिवासी ने देशी गौवंश एवं भैंस के पालन पोषण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कराहल क्षेत्र का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है जो परिवार की आमदनी का स्रोत है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुबेर भिलाला, जनपद सीईओ एसएस भटनागर, कृषि अधिकारी एसके पचौरी, पशु चिकित्सक डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अखिलेश पिप्पल, डॉ. वैशाली उपस्थित थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो