scriptगोल-गप्पे नहीं खिलाना पड़ा महंगा | Gol Gappe did not feed expensive | Patrika News

गोल-गप्पे नहीं खिलाना पड़ा महंगा

locationश्योपुरPublished: Mar 08, 2017 11:05:00 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

एक विक्रेता को गोल-गप्पे नहीं खिलाना भारी पड़ गया।

Gol Gappe did not feed expensive

Gol Gappe did not feed expensive

महुवा. कस्बे के मोटुका रोड पर सोमवार रात एक विक्रेता को गोल-गप्पे नहीं खिलाना भारी पड़ गया। थाना पुलिस के अनुसार कस्बे के मोटुका रोड निवासी मानसिंह सैनी सोमवार रात गोल-गप्पे बेचकर घर लौट रहा था। इस दौरान उसे जयसिंह मीणा ने रुकवाया और गोल-गप्पे खिलाने को कहा। मानसिंह ने गोल-गप्पे खत्म होने की बात कही। 
इस पर जयसिंह ने उसके सामान को फैला दिया और अपने पुत्र को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया। घटना को लेकर घायल के पुत्र विजयसिंह ने मामला दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो