script

ससुराल आए इकलौते दामाद की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

locationश्योपुरPublished: Jul 24, 2019 08:11:23 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

अपने घर में इकलौता चिराग और ससुराल में इकलौता दामाद था मृतक -टक्कर मारने ट्रैक्टर को पुलिस द्वारा अज्ञात लिखने पर भड़के परिजन

sheopur

sheopur

विजयपुर/श्योपुर
तीन माह पहले शादी के बंधन में बंधे युवक की तब ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई,जब वह बाइक से अपनी ससुराल आया था। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विजयपुर थानान्तर्गत डाबीपुरा की खिरकाई के पास घटित हुआ।
खास बात यह है कि मृतक युवक जहां अपने घर में इकलौता पुत्र था। वहीं ससुराल में भी इकलौता दामाद था। शनिवार को परिजन पुलिस पर तब भड़क गए,जब पुलिस ने इस मामले में टक्कर मारने वाले टक्कर को अज्ञात लिखा। परिजनों का कहना था कि पुलिस को टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की जानकारी लग गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर को अज्ञात क्यों लिखा। इस पर पुलिस ने तस्दीक कर ट्रैक्टर को जल्द ही जब्त कर लेने की बात कही,तब जाकर परिजन शांत हुए। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा ३०४ ए का मामला दर्ज किया।
एक दिन पहले ही ससुराल आया था उपेन्द्र
मृतक उपेन्द्र 20 वर्ष पुत्र रामसिंह धाकड़ निवासी राठखेड़ा जिला शिवपुरी की यहां आरोदा गांव में ससुराल है। दामाद उपेन्द्र ससुराल में सोमवार को पहुंचा था। जहां एक दिन रुकने के बाद उपेन्द्र मंगलवार की शाम को ससुराल में विजयपुर घूमकर आने की बात कहकर बाइक से निकला था। बताया गया है कि अगरा रोड पर डाबीपुरा की खिरकाई के पास विजयपुर तरफ से आ रहे एक टैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दामाद उपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ससुराल पक्ष के लोगो को इस हादसे की जानकारी तब लगी,जब उपेन्द्र देर तक आरोदा नहीं पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे तलाशने के लिए विजयपुर आए। तो उनको रास्ते में क्षतिग्रस्त बाइक और दामाद मृत अवस्था में पड़ा मिला।
अप्रैल में हुई थी शादी
मृतक उपेन्द्र धाकड़ अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी शादी इसी साल अप्रैल माह में आरोदा निवासी भोगीराम की इकलौती बेटी से हुई थी। इसलिए उपेन्द्र अपनी ससुराल में इकलौता दामाद था। दोनो परिवारों ने शादी भी काफी धूमधाम से की थी।
वर्जन
पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।टै्रैक्टर का पता चल गया है।जल्द ही ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लेगे।
डीएस परमार
टीआई,विजयपुर

ट्रेंडिंग वीडियो