scriptजय जगत यात्रा पहुंची विजयपुर, विश्व शांति के नारों गूंज उठा कस्बा | Jai Jagat Yatra reached Vijaypur, the town echoed the slogan of world | Patrika News

जय जगत यात्रा पहुंची विजयपुर, विश्व शांति के नारों गूंज उठा कस्बा

locationश्योपुरPublished: Oct 15, 2019 08:02:53 pm

Submitted by:

Anoop Bhargava

– गर्मजोशी के साथ हुआ यात्रा का स्वागत- श्योपुर विधायक भी पहुंचे यात्रा की अगवानी करने

sheopur

जय जगत यात्रा पहुंची विजयपुर, विश्व शांति के नारों गूंज उठा कस्बा

श्योपुर/विजयपुर
दिल्ली के राजघाट से शुरू हुई ‘जय जगत 2020’ यात्रा हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान से होते हुए मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बाद श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील पहुंची। कस्बे में जैसे ही जय जगत के साथियों ने कदम रखा, तो विश्व शांति के नारों से कस्बा गूंज उठा। जय जगत यात्रा में शामिल सभी 50 साथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जय जगत पदयात्रा महात्मा गांधी के 150 वे जन्म शताब्दी वर्ष में एकता परिषद के संस्थापक गांधीवादी राजगोपाल के नेतृत्व में प्रारंभ की गई। श्योपुर जिले के गढ़ी गांव में सैकड़ों ग्रामवासियों ने यात्रा का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि जय जगत यात्रा 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की समाधि राजघाट से प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई थी यह यात्रा भारत से विश्व की राजधानी जिनेवा तक जाएगी। 120 दिन पग-पग कर जय जगत यात्रा महात्मा गांधी की कर्मभूमि सेवाग्राम वर्धा महाराष्ट्र पहुंचेगी वहां से 50 जय जगत यात्री ईरान जाएंगे जहां से जिनेवा के लिए पैदल यात्रा को जारी रखेंगे।
शांति अहिंसा के संदेश को ले जाने वाली यात्रा के माध्यम से महात्मा गांधी के सामाजिक, आर्थिक विकास की स्थापित करना है। यात्रा के श्योपुर जिले की सीमा में पहुंचने पर डॉ. रणसिंह परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता परिषद, श्योपुर विधायक बाबू जंडेल, पूर्व विधायक बावूलाल मेवरा, लखमीचंद कुशवाह , श्रीधर गुर्जर अंशुमन रावत भी शामिल हुए। गढ़ी ग्राम के रघुनंदन कुशवाह नरेन्द्र सिंह जादौन, उदय कुशवाह, परीक्षत धाकड़ जिला पंचायत सदस्य, श्रीधर गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष, रामदत्त तोमर, जयप्रकाश पचौरी, सोनू रावत, मनीष गोयल, अमित, बदन सिंह रावत जनपद अध्यक्ष ने यात्रा का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो