scriptप्राचार्य बनकर काम कर रहा प्रयोगशाला सहायक, जानिए क्या है मामला | Laboratory assistant working as a principal, know what is the matter | Patrika News

प्राचार्य बनकर काम कर रहा प्रयोगशाला सहायक, जानिए क्या है मामला

locationश्योपुरPublished: May 24, 2020 08:39:25 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

पूर्व शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप,जेडी को भेजी शिकायत

प्राचार्य बनकर काम कर रहा प्रयोगशाला सहायक, जानिए क्या है मामला

प्राचार्य बनकर काम कर रहा प्रयोगशाला सहायक, जानिए क्या है मामला

श्योपुर,
शासकीय श्री हजारेश्वर उमावि श्योपुर के प्रभारी प्राचार्य प्रमोद सिंह सिकरवार की नियुक्ति तो प्रयोगशाला सहायक के पद पर है। मगर वे व्याख्याता बनकर प्राचार्य प्रभारी प्राचार्य का काम कर रहे है। वे करीब 16 साल से हजारेश्वर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य है। जबकि 4 साल तक प्रेमसर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भी रह चुके है। जो नियमों के विपरित है।
यह आरोप पूर्व शिक्षक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह सिकरवार ने लगाते हुए संयुक्त संचालक शिक्षा ग्वालियर को मामले की शिकायत भेजी है। वहीं प्रभारी प्राचार्य प्रमोद सिंह सिकरवार ने इन आरोपो को गलत बताते हुए नियमानुसार विभागीय कार्य संपादित किए जाने की बात कही है। जेडी को भेजी शिकायत में भारत सिंह सिकरवार ने बताया कि उच्च न्यायालय ग्वालियर के द्वारा प्रमोद सिंह सिकरवार को प्रयोगशाला सहायक के पद पर मान्य किया गया था। किन्तु वे विभाग के बिना किसी सक्षम आदेश के व्याख्याता के रूप में काम कर रहे है और वेतनमान भी व्याख्याता का ही ले रहे है। सिकरवार ने संयुक्त संचालक शिक्षा से मांग की है कि प्रयोगशाला सहायक प्रमोद सिंह सिकरवार को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से हटाकर उनको प्रयोगशाला सहायक का वेतनमान ही दिया जाए। वहीं अब तक लिए व्याख्याता के वेतनमान की वसूली भी की जाए।
वर्जन
ऐसे आदेश जारी जरुर हुए थे। मगर वे सभी आदेश निरस्त भी हो गए। इसलिए आरोप निराधार है। मै अपना विभागीय काम नियमानुसार ही संपादित कर रहा हूं।
प्रमोद सिंह सिकरवार
प्रभारी प्राचार्य,श्री हजारेश्वर उमावि श्योपुर
वर्जन
यह मामला जांच में चल रहा है। जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेगे।
अरविंद सिंह
संयुक्त संचालक,शिक्षा,ग्वालियर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो