scriptMPPSC PRE 2018 के आवेदन इस तारीख से होंगे शुरू, 18 को होगी परीक्षा | mppsc pre 2018 mppsc 2018 notification | Patrika News

MPPSC PRE 2018 के आवेदन इस तारीख से होंगे शुरू, 18 को होगी परीक्षा

locationश्योपुरPublished: Dec 14, 2017 03:06:32 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

mppsc pre 2018 notification, mppsc 2018, mppsc pre exam, mppsc 2018 notification, mppsc pre 2018, mppsc, mppsc indore, mppsc new notification, mppsc 2018 notification issued, mppsc exam calender 2018, mppsc state forest services notification, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

श्योपुर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2018 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2018 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्री एग्जाम 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य वन सेवा की परीक्षा भी आयोजित होगी।

 

PM MODI मध्यप्रदेश के इस विश्वविद्यालय में आएंगे और छात्रों से करेंगे संवाद, जानिए क्या होगा खास

राज्य सेवा परीक्षा 202 पदों के लिए तो वन सेवा परीक्षा 106 पदों लिए होगी
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य सेवा परीक्षा 202 पदों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें डिप्टी कलेक्टर के 27 पद एवं उप पुलिस अधीक्षक के 10 पदों सहित कुल 15 विभागों की सेवाओं के लिए भर्ती की जाएगी। इसके अलावा राज्य वन सेवा के लिए सहायक वन सरंक्षक के 6 पद एवं वन क्षेत्रपाल के 100 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

 

18 को होगी प्री
एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा एंड फॉरेस्ट सर्विसेस में भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राज्य सेवा परीक्षा के लिए 202 व वन सेवा के लिए 106 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। दोनो सेवाओं के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को होगी, जिसके बाद दोनो सेवाओं के लिए अलग-अलग मैंस परीक्षा व इंटरव्यू आयोजित होंगे।

 

18 से भरे जाएंगे आवेदन

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग आयोजित होने वाली राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा की प्री परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया १८ से शुरू हो जाएगी। छात्र ८ जनवरी तक दोनो परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है एग्जाम शेड्यूल
18 फरवरी को होने वाली प्री दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट में 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन एवं 2.15 से 4.15 बजे तक सामान्य अभिरूची परीक्षण का पेपर होगा। दोनो ही पेपर में 100-100 सवाल होगें। बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा की मैरिट सामान्य अध्ययन से ही बनेगी, जबकि दूसरे पेपर में अनारक्षित वर्ग के लिए 40 व रिर्जव्ड कैटेगरी के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग माक्र्स क्रमश 40 व 30 लाने होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो