scriptनंदोत्सव में नाची महिलाएं, झूमे श्रद्धालु | Nachtaswache women, zoo devotees | Patrika News

नंदोत्सव में नाची महिलाएं, झूमे श्रद्धालु

locationश्योपुरPublished: Jan 31, 2019 08:15:30 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

ग्राम पांडोला में चल रही संगीतमयी भागवत कथा में मनाया गया नंदोत्सव

sheopur

sheopur

बड़ौदा
तहसील क्षेत्र बड़ौदा के ग्राम पांडोला स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान नंदोत्सव में महिलाएं जमकर नाची तो अन्य श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर कथा व्यास पं.दीपक कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत भूमि पर जब-जब धर्म की हानि होती है,साधु संतो और सज्जनों पर अत्याचार होता है,तब तब भगवान ने इस धरती पर अवतार लिया और गाय, असमर्थ व असहायक लोगों के कष्टों का दूर किया है।
कथा व्यास ने गुरुवार को रामजन्म,रामचरित्र और कृष्ण जन्म का वर्णन किया। इसके बाद शाम को नंदोत्सव मनाया गया। इस दौरान नंद के द्वारे बज रही आज बधाई, यशोदा ने जायो ललना,नंद के घर आनंद भयो,जय कन्हैयालाल की,हाथी घोडा पालकी जैसे एक से बढ़कर एक बर्धाइया गाई गई। जिन पर भक्ति की मस्ती में डूबे भक्तजन झूम उठे। हर्षपूर्ण वातावरण के बीच बधाई गीतों पर श्रद्घालुओं ने नृत्य किया। वहीं बालकृष्ण को पलना झुलाने की श्रद्घालुओं में होड़ मच गई। कथा में सजाई गई बालकृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं ने मोहित कर लिया। वहीं रंग बिरंगे गुब्बारों को फोडने के लिए बच्चों में होड़ मच गई।
कथा में बेटी बचाने का संदेश दिया
भागवत कथा में प्रवचन के दौरान कथा व्यास पं.दीपक कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बेटी बचाने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत में सीता,द्रोपदी, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसी कई बेटियां पैदा हुई,जिन्होंने भारत के नाम को रोशन किया है। इसलिए बेटियों को अभिशाप नहीं,बल्कि वरदान समझे। इस मौके पर मानव अधिकार आयोग मित्र हनुमान तिवारी भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो