scriptरात का पारा 9.4 पर पहुंचा, तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान | Night's mercury reached 9.4, lowest minimum temperature in three years | Patrika News

रात का पारा 9.4 पर पहुंचा, तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

locationश्योपुरPublished: Dec 16, 2019 03:21:54 pm

Submitted by:

Anoop Bhargava

– कोहरे ने रोकी नैरोगेज, आधा देरी से चली- शहर के बाहरी इलाकों में आठ बजे तक रहा घना कोहरा

रात का पारा 9.4 पर पहुंचा, तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

रात का पारा 9.4 पर पहुंचा, तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान

श्योपुर
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी ने जोर पकड़ा। मौसम में ठंडक घुलती जा रही है। वहीं पारा भी अब घटते क्रम में है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिसंबर के तीसरे सप्ताह में ठंड और कंपकपाएगी। शनिवार को रात का पारा 9.4 डिग्री पर पहुंच गया। तीन साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान इस शनिवार की रात दर्ज किया गया है। सुबह की सर्द हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोहरे के चलते आवागमन को लेकर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कोहरे के चलते नैरोगेज ट्रेन भी देरी से चली।
रविवार की सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा। इस दौरान कभी धूप तो कभी छांव का असर देखने को मिला। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड में लिया गया। अधिकतम तापमान में भी गिराटव दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री था, यानि अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरा। जिससे दिन में सर्दी का एहसास होता रहा।
सीजन की सबसे सर्द रात
शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रही। इससे पहले तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 18.4 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्द हवा चलने से दिन भर लोगों को ठंड का अहसास होता रहा।
नैरोगेज आधा घंटा देरी से पहुंची गिरधरपुर
कोहरे ने श्योपुर से ग्वालियर जाने वाली नैरोगेज ट्रेन की स्पीड पर भी बे्रक लगा दिया। ट्रेन श्योपुर स्टेशन से आधा घंटे की देरी से रवाना हुई। इस कारण गिरधरपुर स्टेशन पर यह आधा घंटे लेट पहुंची। इस तरह अन्य स्टेशन पर भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। कोहरे के चलते ट्रेन के चालक को रास्ता क्लीयर नहीं दिख रहा था इसलिए वह कम स्पीड से चला।
इस तरह रहा अब तक सबसे कम तापमान
दिसम्बर के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने जोर पकड़ा है। खास तौर पर रात का पारा लगातार गिर रहा है। 14 दिसम्बर की रात सबसे कम 9.4 पारा दर्ज किया गया। जबकि वर्ष 2018 में रात का पारा 11 डिग्री और वर्ष 2017 में रात का पारा 13.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो