scriptन वाटर कूलर चालू,न आरओ से मिल रहा ठंडा पानी | No water cooler running, no cold water found from ro | Patrika News

न वाटर कूलर चालू,न आरओ से मिल रहा ठंडा पानी

locationश्योपुरPublished: May 11, 2019 08:26:41 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

-जिला अस्पताल में ठंडे पानी से प्यास बुझाने के लिए भटक रहे मरीज -अस्पताल प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान

sheopur

sheopur

श्योपुर
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीज और उनके अटेंडरों को ठंडे पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।वैसे तो अस्पताल में वाटर कूलर लगे और आरओ भी लगा है। मगर पांचो वाटर कूलर खराब पड़े है। वहीं आरओ से भी गर्म पानी निकल रहा है। जबकि टंकी का पानी भी दोपहर होते ही गर्म हो जाता है। ऐसे में मरीजों को ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वावजूद इसके, अस्पताल प्रबंधन इस दिशा में कोईध्यान नहीं दे रहा है।
दरअसल इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसकारण जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गईहै। मगर अस्पताल में ठंडे पानी का कोई इंतजाम नही है।हालांकि अस्पताल में पांच स्थानो पर वाटर कूलर लगे है।लेकिन पांचो वाटर कूलर खराब पड़े है।जिसकारण वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं कर रहे है। जबकि जन सहयोग से लगे आरओ से भी गर्मपानी निकल रहा है। जिससे मरीज और अटेंडर अपनी प्यास नहीं बुझा पा रहा है।
दोपहर होते ही गर्म हो जाता हैटंकी का पानी,मटके भी अपर्याप्त
जिला अस्पताल परिसर में बनी टंकी का पानी दोपहर होने के साथही गर्म हो जाता है। जिससे मरीज अपनी प्यास नहीं बुझा पाते है। हालांकि कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल परिसर में आधा दर्जन से अधिक मटके भी रखवाए गए है। लेकिन ये मटके मरीज व अटेंडरों की प्यास बुझाने के लिए अपर्याप्त साबित हो रहे है। ऐसे में मरीज व अटेंडरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की बोतले खरीदनी पड़ रही है।
वर्जन
जल्द ही पान की समस्या खत्म हो जाएगी। इसके लिए कार्रवाईचल रही है।
डॉ आरबी गोयल
सिविल सर्जन,श्योपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो