script420 के दो मामलो में फरार बर्खास्त पंचायत सचिव को दबोचा | Panchayat secretary absconded in two 420 cases arrested | Patrika News

420 के दो मामलो में फरार बर्खास्त पंचायत सचिव को दबोचा

locationश्योपुरPublished: Feb 15, 2020 05:06:19 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

-विजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को चलती बस से किया गिरफ्तार

420 के दो मामलो में फरार बर्खास्त पंचायत सचिव को दबोचा

420 के दो मामलो में फरार बर्खास्त पंचायत सचिव को दबोचा

विजयपुर/श्योपुर,
धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रहे बर्खास्त पंचायत सचिव को विजयपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को चलती बस से तब गिरफ्तार किया,जब वह बस में सवार होकर गोपालपुर के लिए जा रहा था। आरोपी बर्खास्त होने से पहले ग्राम पंचायत गोपालपुर का सचिव था।
टीआई विजयपुर शेर सिंह बड़ौनिया ने बताया कि अनियिमतताओं के कारण वर्ष 2012 में पंचायत सचिव पद से बर्खास्त हो चुके गजेन्द्र धाकड़ पुत्र कन्हैयालाल धाकड़ ने वर्ष 2016 में दो बार फर्जी एपीओ जनरेट कर ग्राम पंचायत गोपालपुर के खाते से शासकीय राशि का आहरण कर गबन कर लिया। टीआई ने बताया कि एक बार आरोपी गजेन्द्र धाकड़ ने पंचायत के खाते से एक लाख 83 हजार 900 रुपए की राशि विनोद ट्रेडस रामपुर के खाते में सीमेंट और लोहा खरीदे जाने के लिए फर्जी तरीके से डाल दी। जबकि दूसरी बार 5 लाख 30 हजार रुपए की राशि फर्जी तरीके से आहरण कर लिया गया। दोनो मामलो में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। जिसे शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर चलती बस से तब गिरफ्तार किया,जब वह गोपालपुर गांव जा रहा था।
बर्खास्त पंचायत सचिव की शिवपुरी पुलिस को भी तलाश
विजयपुर थाना पुलिस द्वारा दबोचे गए बर्खास्त पंचायत सचिव की शिवपुरी जिले की फिजिकल थाना पुलिस को भी तलाश है। टीआई शेर सिंह बड़ौनिया ने बताया कि आरोपी फिजिकल थाने में लूट-डकैती संबंधी मामले में आरोपी है। जबकि मारपीट और अवैध वसूली सहित 6 आपराधिक मामले भी आरोपी के खिलाफ दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो