script

सरकारी स्कूलों में 71 लाख रुपए से तराशे जाएंगे खिलाड़ी

locationश्योपुरPublished: Jan 13, 2020 11:09:52 pm

Submitted by:

Vivek Shrivastav

खेल सामग्री क्रय करने के लिए जिले के 1147 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को मिली राशि
 
 

सरकारी स्कूलों में 71 लाख रुपए से तराशे जाएंगे खिलाड़ी

सरकारी स्कूलों में 71 लाख रुपए से तराशे जाएंगे खिलाड़ी

श्योपुर. जिले के सरकारी स्कूलों से अब प्रतिभावान खिलाड़ी तराशे जाएंगे। ताकि खिलाड़ी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सके। इसके लिए स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्कूलों में आउटडोर और इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल सामग्री क्रय की जाएगी। इसके लिए शासन के द्वारा जिले के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को राशि प्रदाय कर दी गई है।
शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक खेल सामग्री क्रय करने के लिए राशि समग्र शिक्षा अभियान योजना के अन्तर्गत खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा गतिविधियों के शाला प्रबंधन समिति के बैंक खातो में राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा जारी की गई है। जिले में 1147 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल संचालित हंै। इसलिए जिले को 71 लाख 45 हजार रुपए की राशि प्रदाय की गई है।
प्राथमिक स्कूल को 5 हजार, मिडिल स्कूल को मिले दस हजार रुपए

खेल सामग्री क्रय करने के लिए जिले के प्राथमिक स्कूलों को 5-5 हजार रुपए की राशि मिली है। जबकि मिडिल स्कूलों को 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदाय की गई है। जिले में 865 प्राथमिक स्कूल संचालित है। इसलिए प्राथमिक स्कूलों 43 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी हुई है। जबकि मिडिल स्कूल 282 संचालित है। जिनको 28 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्रदाय की गई है। बताया गया है कि इस राशि का उपयोग खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। अन्य किसी दूसरे काम के लिए इस राशि को खर्च नहीं किया जा सकता।
स्कूलों में ये सामग्री खरीदी जाएंगी: स्कूलों को मिली राशि से जो खेल सामग्री क्रय की जाएगी, उसमें क्रिकेट बैट, स्टम्प, सॉफ्टबॉल, टेनिस बॉल, प्लास्टिक बॉल, फुटबॉल, बास्केट बॉल, फुटबॉल गोल पोस्ट,स्टेप हर्डल, डिसकस, थ्रो बॉल, मार्किन कोन, फस्र्ट एड किट, बैडमिंटन रैकेट, शटल, रिले स्टिक आदि शामिल है।
प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को जो राशि प्रदाय की गई है,उससे स्कूलों में खेल गतिविधियों बढ़ाई जाएगी। ताकि स्कूलों के बच्चे अच्छे खिलाड़ी बन सके।

अरविंद सिंह, जेडी, शिक्षा, ग्वालियर

ट्रेंडिंग वीडियो