scriptअवैध उत्खनन से खोखली हो रही सीप | Poisonous oyster from illegal mining | Patrika News
श्योपुर

अवैध उत्खनन से खोखली हो रही सीप

सोंई क्षेत्र में सीप नदी में चल रहा अवैध रूप से पत्थर तोड़े जाने का काम,जिम्मेदार उदासीन

श्योपुरJan 30, 2019 / 09:00 pm

Laxmi Narayan

sheopur

sheopur

सोंईकलां
अवैध उत्खनन को रोकने के लिए भलेही शासन और प्रशासन की ओर से तमाम निर्देश दिए जाने के साथही कार्रवाईयां भी की गई हो,लेकिन इसके बाद भी जिले में अवैध उत्खनन पर रोक लगती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि यहां सोंईकलां क्षेत्र में सीप नदी में अवैध रूप से पत्थर तोड़े जा रहे है। खास बात यह है कि इन स्थितियों की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित प्रशासन को भी भलीभांति है। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों के द्वारा इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
यूं तो सीप नदी जिले की जीवनदायिनी नदी कही जाती है। मगर इसके बाद भी सीप नदी में अवैध रूप से पत्थर तोडऩे का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिसके चलते सीप नदी खोखली होती जा रही है। स्थिति यह है कि सोंई से लेकर मानपुर तक कई जगह सीप नदी से अवैध ढंग से पत्थर तोड़े जा रहे है। हर रोज चल रहे इस अवैध उत्खनन में कई ट्रैक्टर-ट्रॉली लगे हुए है। इन स्थितियों के चलते जहां सीप नदी का प्राकृतिक सौन्दर्य बिगड़ता जा रहा है,वहीं शासन को राजस्व की भी चपत लग रही है।
खत्म हो गए कई प्राकृतिक स्नान घाट
अवैध रूप से पत्थर तोड़े जाने के चलते जहां सीप नदी खोखली होती जा रही है। वहीं सीप नदी किनारे बने पत्थर की शिलाओं के कई प्राकृतिक स्नान घाट भी खत्म हो गए है। क्योंकि पत्थरों की अवैध तुड़ाई करने वाले लोगों के द्वारा पत्थरों की शिलाओं के बने स्नान घाटों को तोड़ दिया गया है। यही कारण है कि सीप नदी किनारे मौजूद केदारशिला सहित अन्य कई स्नान घाट गायब हो गए। जबकि पहले केदारशिला का प्राकृतिक स्नान घाट लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकृर्षित करता था।
वर्जन
यदि ऐसी स्थितियां है तो संबंधितो को कार्रवाईके लिए निर्देशित किया जाएगा।
राजेन्द्र राय
एडीएम,श्योपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो