scriptकाम नहीं आए पुलिस के प्रयास,बढ़ गए संगीन अपराध | Police efforts did not work, serious crime increased | Patrika News

काम नहीं आए पुलिस के प्रयास,बढ़ गए संगीन अपराध

locationश्योपुरPublished: Jan 23, 2020 07:53:01 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

-वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में ज्यादा हुई हत्या,लूट और हत्या के प्रयास की संगीन वारदाते -कुल अपराधों के ग्राफ में पुलिस लाई कमी, मगर संगीन अपराधों को बढऩे से नहीं रोक पाई

काम नहीं आए पुलिस के प्रयास,बढ़ गए संगीन अपराध

काम नहीं आए पुलिस के प्रयास,बढ़ गए संगीन अपराध

श्योपुर,
भलेही पुलिस ने सालभर के कुल अपराधों का ग्राफ नीचे ला दिया हो। मगर पुलिस उन संगीन अपराधों को बढऩे से नहीं रोक पाई,जिनमें पुलिस को कमी लाना जरुरी था। हालांकि पुलिस ने संगीन अपराधों में कमी लाने के लिए कई तरह के प्रयास किए।मगर पुलिस के प्रयास काम नहीं आए। नतीजन जिले में संगीन अपराध बढ़ गए। हत्या,लूट और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराध वर्ष2018 की तुलना में वर्ष 2019 में अधिक हुए है।
यह हम नहीं कह रहे,बल्कि इस सच्चाई को पुलिस विभाग के आंकड़े खुद बता रहे है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष2018 में जिले में हत्या की 6 वारदात और हत्या के प्रयास की 5 वारदाते घटित हुईथी। जो कि वर्ष 2019 में बढ़ गई।2019 में हत्या की 8 और हत्या के प्रयास की 10 वारदाते घटित हुई। इसी प्रकार लूट की वारदाते भी बढ़ी है। वर्ष 2018 में जहां लूट की वारदाते 5 घटित हुई। वहीं वर्ष2019 में लूट की वारदाते बढ़कर 7 हो गई। जबकि एक अपहरण की वारदात घटित हुई। लेकिन वर्ष2018 में अपहरण की एक भी वारदात घटित नहीं हुईथी।
गंभीर चोरी की वारदातो में भी हुआ इजाफा
जिले में गंभीर चोरी की वारदातों में भी इजाफा हुआ है। वर्ष2019 में चोरी की 35 गंभीर वारदाते घटित हुई। जबकि 2018 में 29 वारदाते हुई। सादा चोरी की वारदातो में कमी जरुर आईहै।वर्ष 2018 में सादा चोरी की जो 27 वारदाते घटित हुईथी,वे वर्ष 2019 में घटकर 22 रह गई।
201 से घटकर 197 रह गए कुल अपराध
संगीन अपराधों को बढऩे से रोक पाने में असफल रही पुलिस कुल अपराधों के ग्राफ को नीचे लाने में सफल रही है। दरअसल वर्ष 2018 में जिले में 201 कुल अपराध घटित हुए थे। जिनकी संख्या वर्ष2019 में घटकर 197 में रह गई। यहां बता दें कि वर्ष2017 में कुल अपराधों की संख्या 229 थी।
यह रहे संगीन वारदातो के बढऩे के कारण
-बाहरी बदमाशों को जिले में आने से रोक नहीं पाई पुलिस,जबकि ज्यादातर संगीन वारदाते बाहरी बदमाशो ने अंजाम दी।
-नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाईकी। मगर इसके बाद भी जिला नशा मुक्त नहीं हो पाया। जबकि कुछ संगीन अपराधों के पीछे कारण नशा रहा है।
-अपराध घटित कर भागे बदमाशोंको पुलिस ने पकडऩे में सक्रियता दिखाई।मगर अभी भी कुछ वारदातो के अपराधी दबोचे नहीं गए।
-खिरकाई पर बदमाश न आए,इसके लिए पुलिस ने खूब गश्त की।मगर इसके बाद भी बदमाश खिरकाईयों पर पहुंचे और मौका मिलते ही वारदाते भी घटित की।
वर्जन
अपराधियों को कड़ी सजा मिले,इसके लिए हमने कड़ी धाराओ में अपराध दर्ज किया।जिसकारण अपराधो की संख्या थोड़ी बढगई। मगर अपराधों के ग्राफ को नीचे लाने में सफल हुए है। नशे के खिलाफ मुहिम और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सहित अन्य कार्रवाईयां जारी रहेगी।
पीएल कुर्वे
एएसपी,श्योपुर
दो साल के भीतर जिले में घटित वारदाते
वारदात 2018 2019
हत्या 06 08
हत्या का प्रयास 05 10
लूट 05 07
डकैती 01 00
अपहरण 00 01
अपनयन 31 28
बलवा 27 24

फैक्ट फाइल
197-अपराध घटित हुए 2019 में
201-अपराध घटित हुए 2018 में
229-अपराध घटित हुए 2017 में
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो