scriptफ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन | Police performed flag march | Patrika News

फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन

locationश्योपुरPublished: Mar 09, 2020 11:03:33 pm

Submitted by:

Vivek Shrivastav

एसपी बोले शराब पीकर हुड़दंग और वाहन चलाने वालों पर रखेंगे नजर
 
 

फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन

फ्लैग मार्च निकाल पुलिस ने किया शक्ति प्रदर्शन

श्योपुर. होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, इसके लिए पुलिस शहर सहित जिले में सुरक्षा इंतजाम जमा दिए। वहीं सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्र्च निकालकर पुलिस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। एसपी सम्पत उपाध्याय निर्देशन में निकाले गए फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अफसर और जवान शामिल हुए।
सोमवार की शाम को पुलिस का फ्लैग मार्च कोतवाली थाने से शुरु हुआ। जिसे एएसपी पीएल कुर्वे ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस का यह फ्लैग मार्च शहर के प्रमख मार्गों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस जवानों ने जहां नागरिकों को होली के त्योहार पर प्रभावी सुरक्षा इंतजाम किए जाने का भरोसा दिलाया। वहीं शरारती तत्वों को यह कड़ा संदेश भी दे दिया कि यदि किसी ने होली के रंग मेंभंग डालने का प्रयास किया तो उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।
एसपी सम्पत उपाध्याय ने कहा कि होली की सुरक्षा के लिए शहर सहित जिले में प्रभावी सुरक्षा इंतजाम किए गए है। वहीं जो शराब पीकर सडक़ पर हुडदंग करेगा और वाहन चलाएगा, उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए हमारी टीमे निगरानी करेगी।
बड़ौदा में भी निकला फ्लैग मार्च

बड़ौदा. बड़ौदा थाना पुलिस ने सोमवार को होली की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कस्बे में फ्लैग मार्चनिकाला। बड़ौदा टीआई मनोज झा की अगुवाई में पुलिस का फ्लैग मार्च बड़ौदा थाने से शुरु हुआ। जो बस स्टैंड, किला रोड, छोटा बाजार और कंपनी दरवाता तथा मुख्य बाजार सहित अन्य प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो