scriptपुलिसकर्मियों ने चलाई गोलियां…देखे फिर क्या हुआ | Policeman drove the bullets ... see what happened then | Patrika News

पुलिसकर्मियों ने चलाई गोलियां…देखे फिर क्या हुआ

locationश्योपुरPublished: Feb 13, 2019 08:12:22 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

श्योपुर जिले का मामला

sheopur

sheopur

श्योपुर,
कराहल के करियादेह के जंगल में बुधवार को पुलिस जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी बंदूको से फायर करके निशाने साधे। अवसर था पुलिस के वार्षिक चांदमारी कार्यक्रम का। दरअसल पुलिस प्रशासन के द्वारा पुलिसकर्मियों के लिए निशानेबाजी का अथ्यास करने के लिए हर साल चांदमारी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में तीन दिवसीय चांदमारी कार्यक्रम ११ फरवरी से करियादेह के जंगल में शुरु किया गया। तीन दिनों से जारी इस कार्यक्रम में पुलिस लाइन के जवानों सहित जिले के पुलिस थानों के थाना प्रभारियों सहित जवानों ने यहां पहुंचकर निशानेबाजी का अभ्यास किया। बुधवार को भी यहां कई पुलिस थानों के थाना प्रभारी और पुलिस पहुंचे। जिनके द्वारा यहां निशाना साधने के लिए बंदूके चलाई। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक और सूबेदार सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
इधर नशा करते पकड़े दो लोगों पर लगाया १५०० रुपए का अर्थदंड
श्योपुर,
श्योपुर न्यायालय ने नशा करते हुए पकड़े दो लोगों को न्यायालय उठने तक की सजा ससे दंडित करते हुए १५००-१५०० रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। एडीपीओ पूजा चतुर्वेदी ने बताया कि बड़ौदा थाना पुलिस ने गत २ जनवरी २०१९ को सुरेन्द्र उर्फ भैया सोनी पुत्र श्याम सोनी निवासी बड़ौदा को स्मैक का नशा करते हुए पकड़ा था। जबकि कोतवाली थाना पुलिस ने अशर्फी लाल कुशवाह पुत्र रामविलास कुशवाह निवासी ढेंगदा को ७ फरवरी को सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते हुए पकड़ा था। पुलिस ने दोनो आरोपियों को मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनो आरोपियों को दोषी मानते हुए न्यायालय उठने तक की सजा और १५००-१५०० रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो