scriptसाथी की मौत के बाद लामबंद हुए सुरक्षा श्रमिक | Security workers mobilized after death of partner | Patrika News

साथी की मौत के बाद लामबंद हुए सुरक्षा श्रमिक

locationश्योपुरPublished: Sep 17, 2020 11:07:11 pm

मुख्य वन संरक्षक के नाम लिखा 12 सूत्रीय मांग पत्र

साथी की मौत के बाद लामबंद हुए सुरक्षा श्रमिक

वन परिक्षेत्र पालपुर पश्चिम कार्यालय पर एकत्रित सुरक्षा श्रमिक।

कराहल. वन विभाग के चौकीदार की मौत से नाराज सुरक्षा श्रमिक विभिन्न मांगों को लेकर लामबंद हुए हैं। वन परिक्षेत्र पालपुर पश्चिम कार्यालय पर एकजुट होकर उन्होंने न केवल साथी श्रमिक की मौत पर रोष प्रकट किया बल्कि उसे न्याय दिलाने का संकल्प लिया। सुरक्षा श्रमिकों ने मुख्य वन संरक्षक सिंह परियोजना ग्वालियर के नाम एक मांग पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने 12 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया है।

कर्मचारियों का कहना है कि मृतक के परिवार को विभाग की तरफ से पांच लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए। वहीं उसकी पत्नी को बच्चों के भरण पोषण के लिए वन विभाग में चौकीदारी पर रखा जाए। कूनो नेशनल पार्क के सभी सुरक्षा कमियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मृतक परिवार को एक दिन का वेतन दिया जाए। कार्यरत सभी सुरक्षा श्रमिकों का बीमा विभाग द्वारा कराया जाए। कार्यरत वाहन चालकों का समय निर्धारित कर आठ घंटे किया जाए। एक वाहन पर दो श्रमिक रखे जाएं। विभाग में जिन सुरक्षा कर्मियों को 5 से 10 वर्ष कार्य करते हो गए हैं उनको स्थाईकर्मी बनाया जाए। सहित अन्य मांग श्रमिकों ने रखी हैं। उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर की रात प्रकाश आदिवासी की मौत फांसी लगने से हो गई थी। उसकी मौत से अन्य सुरक्षा श्रमिक नाराज हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो