script

ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरा, शहर में खिली धूप

locationश्योपुरPublished: Nov 27, 2020 11:15:18 pm

मौसम खिलने के बाद तापमान में आई गिरावट, 2 डिग्री गिरा शहर का पारा, बढ़ी सर्दी

ग्रामीण इलाकों में छाया कोहरा, शहर में खिली धूप

मानपुर में मेवाड़ा रोड पर छाया कोहरा।

श्योपुर. बादल छाने और बारिश होने के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया। हालांकि शहर में तो धूप भी निकली, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कोहरा भी छाया रहा। वहीं दूसरी और मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है। रात का पारा गिरकर 10 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि दिन का पारा एक डिग्री चढ़ गया।

चक्रवाती तूफान निवार के चलते गुरुवार को जिलेभर में मौसम बदला और हल्की बारिश भी हुई, लेकिन शुक्रवार को मौसम खुला। सुबह के समय शहर में तो कोहरा ज्यादा घना नहीं था, लेकिन ग्रामीण इलाकों में सुबह 8 बजे तक भी विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास रही। जिसके कारण आवागमन भी थोड़ा बाधित हुआ। कराहल, मानपुर, बड़ौदा, ढोढर, दांतरदा आदि इलाकों में कोहरे की स्थिति रही। वहीं शहर में सुबह से ही अच्छी धूप निकली और दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन अब तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी, जिससे सर्दी बढ़ेगी।

10 डिग्री आया न्यूनतम पारा

मौसम खुलने के बाद शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जबकि बादल छाने के चलते गुरुवार को ये 12 डिग्री पर था। वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा देखा गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि गुरुवार को ये 24 डिग्री सेल्सियस पर था। बताया जा रहा है कि आगामी सप्ताह में अब तापमान तेजी से गिरने की संभावना है।
अब मौसम खुल गया है, जिसके कारण अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का असर ज्यादा बढऩे की संभावना है।
रमेशचंद शर्मा, मौसम प्रेक्षक, श्योपुर

ट्रेंडिंग वीडियो