श्योपुर

खाटू श्याम की निशान यात्रा में थिरके विधायक

-श्योपुर में निकली खाटू श्याम जी कीनिशान यात्रा, मनाया जन्मोत्सव

श्योपुरNov 14, 2021 / 08:35 pm

jay singh gurjar

खाटू श्याम की निशान यात्रा में थिरके विधायक

श्येापुर,
भगवान खाटू श्याम बाबा के जन्म दिवस पर रविवार को श्योपुर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें न केवल श्रद्धालु नाचते गाते हुए निकले,बल्कि श्योपुर के कांग्रेसी विधायक बाबू जंडेल भी जमकर थिरके और बाबा के भजनों पर नाचे। निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और पुष्पवर्षा की गई।

निशान यात्रा में शामिल हुए श्योपुर विधायक बाबू जंडेल भी भजनों पर नाचते नजर आए। विधायक जंडेल जयश्री श्याम जपो, बाबा जयश्री श्याम… भजन पर जमकर थिरके,इस दौरान अन्य श्रद्धालुओं ने भी उनके साथ कदमताल मिलाई।
खाटू श्याम मित्र मंडल समिति श्योपुर के तत्वावधान में ये निशान यात्रा शहर के टोड़ी बाजार स्थिति टोड़ी गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर सूबात चौराहा, मेन बाजार, गुलंबर, जयस्तंभ, स्टेशन रोड, शिवपुरी रोड, विकास नगर होते हुए बाइपास रोड पेट्रोल पंप के सामने प्रस्तावित खाटूश्याम जी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान तेरी शरण में आया मैं बाबा हाथ रखना, मेरी लाज रखना…, भर दे रे श्याम झोली भर दे…, हम भक्तों की सुनके पुकार,हमारे घर श्याम आये हैं…, जैसे भजनों के साथ श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए निकले। निशान यात्रा में जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी भागीदारी की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.