script

जिलाध्यक्ष बनने के दो साल बाद मिली जिला कार्यकारिणी

locationश्योपुरPublished: Dec 29, 2021 08:30:49 pm

Submitted by:

jay singh gurjar

घोषित हुई भाजपा की जिला कार्यकारिणी, कार्यकारिणी में 28 में से 6 पदाधिकारी सिंधिया गुट के

जिलाध्यक्ष बनने के दो साल बाद मिली जिला कार्यकारिणी

जिलाध्यक्ष बनने के दो साल बाद मिली जिला कार्यकारिणी

घोषित हुई भाजपा की जिला कार्यकारिणी, कार्यकारिणी में 28 में से 6 पदाधिकारी सिंधिया गुट के

श्योपुर,
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बुधवार को भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने जिलाध्यक्षी मिलने के 25 माह (पूरे 2 साल 23 दिन) बाद कार्यकारिणी सूची जारी की, जिसमें कुल 28 पदाधिकारियों में से 6 पदाधिकारी सिंधिया गुट के शामिल किए गए हैं। जबकि शेष पदाधिकारियों में अधिकांश पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जाट समर्थक बताए जा रहे हैं।
6 दिसंबर 2019 भाजपा जिलाध्यक्ष बने सुरेंद्र जाट की जिला कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार था। जिसके बाद बुधवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष जाट ने सूची जारी की। जिसमें 11 जिला उपाध्यक्ष और 3 महामंत्रियों सहित कुल 28 पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष जाट ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में कविता मीणा, बिहारी सिंह सोलंकी, देवकीनंदन पालीवाल, उमा शर्मा, दलवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह जाट, विष्णु सिंहल, अरविंद कंषाना, परीक्षित धाकड़, जुगल बंसल, राजेश्वर तोमर राजू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शशांक भूषण, अरविंद सिंह जादौन, गिरधारी बैरवा जिला महामंत्री, रामप्रसाद मीणा, किरण जादौन, नरोत्तम जंगम, ललिता आदिवासी, दौलतराम सुमन, सतीश समाधिया, महेश राठौर, रेखा मित्तल, पुनीत शर्मा, रघुराज सिंह गुर्जर बुढ़ेरा, प्रहलाद सोनी जिला मंत्री, मनीष नागौरी को कोषाध्यक्ष, सत्यनारायण यादव को कार्यालय मंत्री और दीपचंद रैगर को सहकार्यालय मंत्री बनाया गया है।
सिंधिया खेमे से इन कार्यकर्ताओं को मिले पद
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए उनके समर्थकों को भी भाजपा जिला कार्यकारिणी में जगह दी गई है। इनमें परीक्षित धाकड़, जुगल बंसल और राजेश्वर तोमर राजू को उपाध्यक्षी मिली है, जबकि पुनीत शर्मा, रघुराज गुर्जर बुढ़ेरा, प्रहलाद सोनी जिला मंत्री पद मिला है।

ट्रेंडिंग वीडियो