script

तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 5 घायल

locationश्योपुरPublished: Dec 04, 2020 03:44:01 pm

Submitted by:

Manish Gite

राजस्थान के कोटा में हुआ हादसा, अपनी फसल बेंचकर लौट रहे थे किसान..।

unnamed.png

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी राजस्थान के कोटा में धान बेचने गए थे। हादसा इतना भयानक था कि चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक साथी ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।

 

हादसा राजस्थान के कोटा के दीगोद थाना क्षेत्र में उम्मेदपुरा पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। गुरुवार देर रात को ओवर टेक करते हुए तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी थी। हादसे के वक्त बोलेरो में 10 लोग सवार थे। श्योपुर के रहने वाले सभी लोग कोटा से लौट रहे थे। सभी किसान थे और अपनी धान बेचने गए थे। असंतुलित हुए ट्रक ने इनके वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रशासन को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

यह हैं मृतक

मध्यप्रदेश के श्योपुर के रहने वाले हनुमान (35), रामवीर (32), मांगीलाल (52), अजय (17) और जगदीश सुमन (40) की मौत हुई है। जगदीश सुमन जवालापुर पोस्ट सोई जिला श्योपुर गांव के निवासी है। बाकी चारों मृतक श्योपुर के जैणी गांव मानपुर के रहने वाले है।

 

यह हैं घायल

बीरबल, कल्याण, चतर सिंह, भरत और जगदीश घायलों में शामिल है।

https://youtu.be/Qxu4TK2QB7I

ट्रेंडिंग वीडियो