scriptआंधप्रदेश और गुजरात में फंसे श्योपुर के मजदूर, लगा रहे मदद की गुहार | Sheopur workers stranded in Andhra Pradesh and Gujarat | Patrika News

आंधप्रदेश और गुजरात में फंसे श्योपुर के मजदूर, लगा रहे मदद की गुहार

locationश्योपुरPublished: Mar 30, 2020 07:32:44 pm

Submitted by:

jay singh gurjar

वीरपुर क्षेत्र के आधा सैकड़ा मजदूर आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में और कराहल क्षेत्र के गुजरात में फंसे मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर मांगी मदद

आंधप्रदेश और गुजरात में फंसे श्योपुर के मजदूर, लगा रहे मदद की गुहार

आंधप्रदेश और गुजरात में फंसे श्योपुर के मजदूर, लगा रहे मदद की गुहार

श्योपुर,
कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में जहां कई मजदूर सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंच रहे हैं, वहीं कई मजदूर ऐसे भी हैं जो अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं और दूर होने के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे मजदूर अब सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

जिले के वीरपुर तहसील क्षेत्र के पांचों, नितनवास सहित आसपास के गांवों में लगभग आधा सैकड़ा मजदूर आंधप्रदेश के विजयवाड़ा शहर में फंसे हुए हैं। सोमवार को 2 कमरों के एक मकान में रह रहे 20 मजदूरों ने तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने गांव के सरपंच से लेकर कलेक्टर और मुख्यमंत्री तक के मदद मांगी है। इन्हीं में शामिल एक युवक अनूप जादौन ने बताया कि हम यहां मार्बल का काम करते थे, लेकिन अब काम भी बंद हो गया और घर जाने का साधन भी नहीं है। हमारा पास अब एक-दो दिन का राशन पानी बचा है। बाहर पुलिस भी नहीं जाने देती और भाषा की समस्या है, लिहाजा किसी से मदद भी नहीं मिल रही है।

कुछ ऐसी ही कहानी कराहल क्षेत्र के फूलदा, भीमलत, नीमोदामठ, कपूरिया, मसावनी, भोटूपुरा, केरका आदि गांवों के मजदूरों की है, जो गुजरात में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मदद मांगी है। तो कराहल क्षेत्र के बावड़ी चापा के आदिवासी परिवार पैदल चलते हुए आ रहे हैं। इन्होंने भी नीमच जिले से सोशल मीडिया पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर शासन प्रशासन से मदद मांगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो