scriptरोको-टोको अभियान की टीम ने बिना मास्क लगाए कर्मचारियों के किए जुर्माने | Stop-Toko campaign team fined without masking staff | Patrika News

रोको-टोको अभियान की टीम ने बिना मास्क लगाए कर्मचारियों के किए जुर्माने

locationश्योपुरPublished: Apr 05, 2021 10:09:09 pm

Submitted by:

Anoop Bhargava

– 31 कर्मचारियों से वसूला 3100 रुपए का जुर्मानापत्रिका अभियान..मास्क को लेकर जागरूक नहीं लोग

रोको-टोको अभियान की टीम ने बिना मास्क लगाए कर्मचारियों के किए जुर्माने

रोको-टोको अभियान की टीम ने बिना मास्क लगाए कर्मचारियों के किए जुर्माने

श्योपुर,
कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद प्रशासन ने मास्क को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। बावजूद इसके सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी कोरोना गाइडलाइन का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों की पहचान कर उनसे जुर्माना वसूलने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर रोको-टोको अभियान की टीम सरकारी कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों पर जुर्माना ठोक रही है।
सोमवार को महिला सशक्तिकरण अधिकारी रिशु सुमन और सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग विभाग निकिता तामरे ने सरकारी कार्यालयों में पहुंचकर 31 कर्मचारियों को बिना मास्क लगाए पकड़ा। इनसे 3100 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही मास्क लगाकर काम करने की हिदायत दी। टीम के यह सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय, ब्लॉक परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका, विद्युत वितरण कंपनी, परिवहन, प्रधानमंत्री सडक़ योजना, पीजी कॉलेज, सीएमएचओ कार्यालय समेत अन्य सरकारी विभागों में पहुंचे।
इनका कहना है
कोविड संक्रमण का प्रकोप दोबारा बढ़ रहा है। कोविड से बचाव को सतर्कता जरूरी है। सरकारी विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों व आगंतुकों को मास्क पहनना अनिवार्य है। इसलिए कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न विभागों में पहुंचकर बिना मास्क लगाकर काम करने वाले कर्मचारियों का जुर्माना किया।
रिशु सुमन
महिला सशक्तिकरण अधिकारी, श्योपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो