श्योपुर

दोपहर तक धूप ने झुलसाया, फिर छाए बादल, शाम को चली आंधी

दोपहर तक धूप ने झुलसाया, फिर छाए बादल, शाम को चली आंधीजिले में बदला मौसम गर्मी के बीच बादल और आंधी ने तापमान लगाया ब्रेक

श्योपुरApr 05, 2019 / 08:53 pm

jay singh gurjar

दोपहर तक धूप ने झुलसाया, फिर छाए बादल, शाम को चली आंधी

श्योपुर,
दोपहर तक तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े, दोपहर बाद आसमान पर बादल छाए और शाम को तेज आंधी चलने से जनजीवन धूल-धूसित हो गया। कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबंादी भी हुई। कुछ ऐसी तस्वीर शुक्रवार को दिखी मौसम की, जब बादल छाने और फिर आंधी चलने से बढ़ते तापमान पर न केवल ब्रेक लग गया बल्कि दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की गई।
शुक्रवार को यूं तो सुबह से ही गर्मी तेज थी और दोपहर 3 बजे तक तक तो झुलसाने वाली धूप पड़ रही थी। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा और आसमान पर हल्के बादल छाए, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे के आसपस तेजी आंधी चली और धूल के गुबार उड़ते नजर आए। वहीं मानपुर सहित कई इलाकों में हल्की बूंदाबंादी भी हुई।
मौसम बदलने के बाद श्योपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो गुरुवार को 41 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

बारिश की संभावना
मौसम बदला है, जिससे बारिश की संभावना है। शुक्रवार को आधी और बादल छाने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है।
रमेश शर्मा
मौसम प्रेक्षक, श्योपुर
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.