scriptमिट्टी खोदते समय टीला धसका, दबने से महिला की मौत | The mound collapsed while digging the soil, the woman died due to bein | Patrika News

मिट्टी खोदते समय टीला धसका, दबने से महिला की मौत

locationश्योपुरPublished: Oct 23, 2021 09:16:45 pm

Submitted by:

Anoop Bhargava

ढोढर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

श्योपुर
ढोढर थाना क्षेत्र स्थित बिजली घर के पीछे मिट्टी खोदते समय टीला धसकने से मिटृटी में दबकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि 9 वर्षीय एक बच्ची को लोगों द्वारा निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दीपावली त्योहार के चलते घर की लीपापोती के लिए ढोढर निवासी 45 वर्षीय महिला कमला जाटव पत्नी बाबू जाटव शनिवार को पड़ोस में रहने वाले 9 वर्षीय संजना पुत्री राकेश जाटव के साथ बिजली घर के पीछे स्थित टीले पर मिट्टी खोदने के लिए गई थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला दोनों के ऊपर गिर गया। जिससे दोनों मिट्टी में दब गए। आसपास के लोगों ने किशोरी संजना को बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने कमला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। बताते हैं कि महिला के साथ गई किषोरी के षोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर आ गए और महिला को बाहर निकाला, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल ले जाते समय ही उसने दमतोड दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो