scriptकोई भोजन सामग्री तो कोई बंटवा रहा भोजन | There is no food, no food is being distributed | Patrika News

कोई भोजन सामग्री तो कोई बंटवा रहा भोजन

locationश्योपुरPublished: Apr 01, 2020 08:05:40 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

-जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आए समाजसेवी और सामाजिक संस्थाएं

कोई भोजन सामग्री तो कोई बंटवा रहा भोजन

कोई भोजन सामग्री तो कोई बंटवा रहा भोजन

श्योपुर,
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए लॉक डाउन जरुरी है। मगर इस लॉकडाउन से उन लोगो और परिवारों की हालत खराब हो गई,जो रोज कमाकर खाते थे,क्योंकि उनके घरों में अब चूल्हा न जलने की नौबत बन गई है। ऐसे परिवारों के लिए जहां प्रशासन भोजन की व्यवस्था करवा रहा है,वहीं जिले के समाजसेवी और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भी जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रहे है। जिसके चलते कोई उनके लिए नाश्ता और भोजन उपलब्ध करा रहा है तो कोई भोजन सामग्री बंटवा रहा है।

आदिवासी बस्ती में जाकर बांटे मॉस्क,साबुन
सोंईकलां क्षेत्र की आदिवासी बस्ती खुरखुरा में बुधवार को शिक्षक होतीलाल शर्मा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता शर्मा ने पहुंचकर वहां के लोगो को न सिर्फ कोरोना से बचने के संबंध में आवश्यक समझाइस दी,बल्कि उनको मॉस्क और हाथ धोने के लिए साबुन व बिस्कुट भी प्रदान किए।

महिला मंडल ने घर जाकर बांटी भोजन सामग्री
राधा मुकुंद महिला मंडल से जुड़ी बड़ौदा कस्बे की महिलाएं जरुरतमंद लोगो के घरो पर पहुंचकर उनको भोजन सामग्री उपलब्ध करा रही है। महिलाओं ने भोजन सामग्री प्रदान करने से पूर्व परिवार के लोगो के हाथ सेनेटाइजर से धुलवाए। वहीं पांडोला में 24 जरुरतमंद परिवारों को स्थानीय समाजसेवी ग्रामीणों ने भोजन सामग्री प्रदान की।

जरुरत मंदो को वितरित किए मॉस्क
स्वयंसेवी संस्थाओ से जुड़े कार्यकर्ता भी आगे आकर जरुरत मंदो को मॉस्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करा रहे है।साथही कोरोना से बचने से बचने के लिए समझाइस भी दे रहे है।

गौमाताओं के लिए चारा उपलब्ध करा रहे गौसेवक
राष्ट्रीय गौ सेवा संघ से जुड़े गौ सेवक गौ माताओं के लिए हरे चारे की उपलब्धता करा रहा है। इसके साथही कुत्तों के लिए रोटी बनाकर उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए गौ सेवक संघ के कार्यकर्ता जुटे हुए है।

भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे समाजसेवी
शहर में समाजसेवी लोग और सामाजिक संस्थाओ से जुड़े लोग जरुरत मंदो तक भोजन के पैकेट बनाकर न सिर्फ सुबह-शाम पहुंचा रहे है,बल्कि भोजन सामग्री भी उपलब्ध करा रहे है। जबकि कई समाजसेवी लोग चाय-नाश्ता भी जरुरत मंद लोगों सहित ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों तक पहुंचा रहे है।
प्रशासन का आदेश-बिना अनुमति न करें भोजन सामग्री का वितरण
जरुरत मंदो को भोजन सामग्री का वितरण अब प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं होगा। बुधवार को कलेक्टर प्रतिभापाल ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आदेश में बताया है कि समाजसेवी और दानदाताओं के द्वारा जरुरतमंदो को भोजन सामग्री वितरण करने में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की संभावनाएं बढ़ जाती है। इसलिए प्रशासन की अनुमति के बिना भोजन सामग्री का वितरण न करें।इसके लिए नोडल अधिकारी ओपी पांडेय से संपर्क करें। प्रशासन के जरिए भोजन सामग्री जरुरतमंदो तक पहुंचाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो