scriptभैस और पड़ा के लडऩे पर भिड़े दो पक्ष,आठ घायल | Two sides clashed over fighting of buffalo and lie, eight injured | Patrika News

भैस और पड़ा के लडऩे पर भिड़े दो पक्ष,आठ घायल

locationश्योपुरPublished: Aug 05, 2019 08:17:19 pm

Submitted by:

Laxmi Narayan

गसवानी थाना क्षेत्र के सिमलियां गाव का मामला,क्रॉस मामला दर्ज

sheopur

sheopur

श्योपुर,
भैस और पड़ा के लडऩे के बाद इनके मालिकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनो पक्ष के लोगों के बीच आपस में लाठी और कुल्हाड़ी चल गई। यह विवाद रविवार की सुबह गसवानी थाना क्षेत्र के गांव सिमलियां में हुआ। विवाद में आठ लोग घायल हो गए। जिनको विजयपुर अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनको भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
गसवानी थाना पुलिस ने क्रास मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। गसवानी थाने के एएसआई आरएन दिवाकर ने बताया कि गंधर्व सिंह गुर्जर और हीरा सिंह गुर्जर आपस में पड़ोसी है। रविवार सुबह इनके बीच भैस और पड़ा के लडऩे की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक तरफ से हीरा सिंह,मुरारी, सुरेन्द्र, राजेन्द्र घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से गंधर्व सिंह, राजाराम, विद्यारामख् रामनिवास घायल हो गए। इस मामले में गंधर्व सिंह पुत्र विशाल सिंह गुर्जर की रिपोर्ट पर हीरा सिंह मुरारी, सुरेन्द्र,राजेन्द्र और हीरा सिंह पुत्र नारायण सिंह गुर्जर की रिपोर्ट पर गंधर्व सिंह, राजाराम, विद्याराम, रामनिवास गुर्जर के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो