scriptबड़ी खबर : मार्च में पलटा मौसम, रात में तेज रफ्तार आंधी के साथ कई जगह जोरदार बारिश | weather update rain in many cities in march | Patrika News

बड़ी खबर : मार्च में पलटा मौसम, रात में तेज रफ्तार आंधी के साथ कई जगह जोरदार बारिश

locationश्योपुरPublished: Mar 09, 2022 11:04:21 pm

पश्चिमी विक्षोभ से बदला जिले का मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

श्योपुर. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से बीती रात जिले में भी मौसम ने पलटा खाया। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से न केवल तेज आंधी चली बल्कि बारिश भी हुई। वहीं बुधवार की शाम को आसमान पर फिर बादल छाए। यही वजह है कि मौसम बदलने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि फसल कटाई का दौर चल रहा है। शिवपुरी में भी मौसम ने करवट बदली। बुधवार की रात 9 बजे के बाद धूल भरी हवाओं के साथ ही तेज बूंदाबांदी होने लगी। बारिश का यह क्रम रात 11 बजे तक जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने व वायुमंडल के निचले स्तर में पूर्वी हवा में टर्फ बनने से मौसम में बदलाव हुआ है। यही वजह है कि मंगलवार की रात 11 बजे के आसपास जिले में मौसम बदला और तेज आंधी शुरू हो गई। इस दौरान हवा रफ्तार लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास की रही। मौसम विभाग के मुताबिक 11 मार्च तक मौसम में बदलाव की ये स्थिति रह सकती और आसमान पर बादल छाने के साथ ही बूंदाबंादी की भी संभावना जताई गई है।
पारा चढऩे से बढ़ी गर्मी

मौसम बदलने के साथ ही हवा का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने से गर्मी भी बढ़ रही है। हवा में ठंडक कम है जिससे दिन का पारा 33 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं रात में बदलों की वजह से गर्मी बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री पर पहुंच गया है। आगामी दिनों में भी तापमान बढऩे की संभावना बताई जा रही है।
गरज चमक के साथ मौसम बदला, बारिश हुई

इधर, डबरा में बुधवार को देर शाम अचानक मौसम में बदलाव आ गया और रात में गरज चमक के साथ अंचल में बारिश हुई। डबरा में रिमझिम बारिश हुई, तेज हवा चली। इधर, भितरवार और चीनोर में भी १५ मिनट बारिश हुई। किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई। दरअसल ओला गिरने से किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है। गेहूं और सरसों खड़ी है, ओला गिरने से किसानों की पेरशानी बढ़ सकती है। मौसम बदलने और बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। देर शाम अचानक मौसम में बदलाव आ गया हवा चलने लगी, रात में करीब ९ बजे बारिश शुरू हुई हालांकि 15 से 20 मिनट बारिश होने के बाद रुक गई। लेकिन किसानों की धडक़न बढ़ गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो