श्योपुर

दो दिन के भीतर देवरानी और जिठानी दोनों ने लगाई फांसी

गृह कलेश से तंग दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दोनों महिला देवरानी जेठानी हैं। देवरानी ने बुधवार को तो जेठानी ने गुरुवार को फांसी लगाई।

श्योपुरJan 21, 2021 / 10:44 pm

rishi jaiswal

दो दिन के भीतर देवरानी और जिठानी दोनों ने लगाई फांसी

श्योपुर/विजयपुर. गृह कलेश से तंग दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दोनों महिला देवरानी जेठानी हैं। देवरानी ने बुधवार को तो जेठानी ने गुरुवार को फांसी लगाई। मामला अगरा थाना क्षेत्र के बसंतपुरा गांव का है। गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गुरुवार को रामपती ने फांसी लगा दी। इससे पहले उसकी देवरानी नैनी ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि नैनी पत्नी सोनेराम आदिवासी उम्र 32 साल ने गृह क्लेश के चलते घर में बुधबार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को जेठानी रामपती पत्नी काशीराम आदिवासी उम्र 40 साल निवासी बसंतपुरा ने फांसी लगा दी। रामपती ने गुरुवार को खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने दोनों मामले में मर्ग दर्ज कर फरियादी की रिपोर्ट पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.