scriptखानपान पर दें ध्यान, करें व्यायाम | youth attention in food | Patrika News

खानपान पर दें ध्यान, करें व्यायाम

locationश्योपुरPublished: Dec 08, 2017 02:53:06 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

सर्दी के मौसम में कुछ सावधानियां रखकर सेहत को रखा जा सकता है बेहतर

food
श्योपुर. दिसंबर के पहले पखवाड़े में सर्दी के तैवर तीखे होने लगे हैं। ओखी तूफान के असर से बीते तीन दिनों से सूर्यदेव भी बादलों का दुशाला ओड़े हुए हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। हालांकि सर्दी का मौसम सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है लेकिन थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का भी सबब बन सकती है।
वैसे तो बच्चे और वृद्ध लोगों को सर्दियों में ज्यादा परेशानियां रहती है। लेकिन सही तरह से अपने सेहत का ख्याल ना रखना और सर्द हवाओं के संपर्क में रहने के कारण हर उम्र के लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों वातावरण में संक्रमण बढ़ जाता है।
यह मौसम सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्या अपने साथ लेकर आता है। कई बार तो यह साधारण सा बुखार बढ़कर निमोनिया का रुप भी ले लेता है। इसलिए ऐसे में सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी होता है। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के हिसाब से खुद के लाइफ स्टाइल में भी बदलाव की आवश्यकता है अन्यथा परेशानी हो सकती है। इस मौसम में हल्का-फुल्का व्यायाम और मॉर्निंग वॉक कारगर होता है। डायट पर विशेष ध्यान रखें। अधिक केलरीयुक्त भोजन लेने की आवश्यकता है। मधुमेह, ब्लड प्रेशर, दमें के मरीजों को अपने सेहत का अधिक ख्याल रखने की जरुरत है। फ्रिज के पानी, कोल्डड्रिंंक आदि से परहेज किया जाना चाहिए। खास कर ऐसे मौसम में ह्रदय और सांस के मरीजों के लिए काफी परेशानी होती है। इसलिए ऐसे मरीजों को दवा समय पर लेना चाहिए और अपना ख्याल रखना चाहिए।
घर का तापमान हो सही
ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग घरों में हीटर का प्रयोग करते है। लेकिन क्या आप जानते है की आपकी यही गलत आदत बीमारियों की खास वजह बन जाती है। इसलिए कमरे का तापमान हमेशा सामान्य होना चाहिए। क्योकि गर्म वातावरण से जब हम सामान्य तापमान में जाते है तो तुरंत सर्दी होने की संभावना बढ़ जाती है।

खानपान का ध्यान रखे
सर्दी के मौसम में जितना हो सके बाहर के खाने से बचे और मौसमी सब्जियों और फलों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। फलों में पपीता, गाजर, अमरूद खाएं। इसके अलावा गुड़ का सेवन करे। गुड़ से हमें पाचन में मदद मिलती है और कफ और जुकाम से सुरक्षा होती है। हरी सब्जियां जैसे पालक, सरसों, बथुआ, मूली पत्ता का सेवन करें। संतुलित आहार लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है।

धूप लेना जरूरी
ठंड के मौसम में हमारे लिए धूप लेना काफी जरूरी होता है। इसलिए सुबह आधा घंटा धूप लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों को तो खासकर धूप दें, इनसे उनके शरीर को गर्मी भी मिलेगी और विटामिन डी की कमी भी पूरी होगी।

व्यायाम करना फायदेमंद
सर्दी के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना भी जरुरी होता है। आप चाहे तो योग ? जैसे की कपालभाति, भ्रामरी, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि कर सकते है। जिन लोगो को व्यायाम करते नहीं आता वो सुबह वॉक पर जा सकते है। लेकिन एकदम सुबह सैर पर ना जाये। गुनगुनी धूप के वक्त ही सैर पर जाये।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो