शिमला

हिमाचल: पहाड़ों में प्रकृति के बदले रंग देखने उमड़े पर्यटक। जानिए

धुंधी पुल के पास हिमस्खलन, मनाली-केलांग मार्ग बंदशिमला. हिमाचल देवभूमि में प्रकृति रोजाना अपने नए रंग दिखाती है। मौसम के बदलाव का दौर यहां चलता ही रहता है और इस बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनन्द लेने के लिए पर्यटकों की आवाजाही लगी ही रहती है। पहाड़ों के बीच जीवन की गति में कोई भी प्राकृतिक आपदा आने के साथ ही समस्या को आनन-फानन में दूर कर दिया जाता है। रिपोर्ट
 

शिमलाMar 19, 2024 / 12:53 am

satyendra porwal

हिमाचल: पहाड़ों में प्रकृति के बदले रंग देखने उमड़े पर्यटक। जानिए

सड़क बहाल का कार्य शुरू
हिमाचल के मनाली-केलांग मार्ग रविवार रात हिमस्खलन होने के कारण बंद रहने से सड़क के दोनों वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। लाहौल जिला आपदा प्रबंधन ने हिमस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी। मनाली-केलांग मार्ग बंद होने की सूचना सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क बहाल का कार्य शुरू किया। मशक्कत के बाद सड़क को डेढ़ घंटे के बाद बहाल किया गया। मनाली-केलांग मार्ग को बीआरओ ने रात 11ः30 बजे बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के आसपास बर्फबारी हुई है। ऐसे में कई जगह पर हिमस्खलन का खतरा है। डीएसपी मनाली के.डी. शर्मा ने बताया कि मार्ग पर अब यातायात बहाल कर दिया है।
ब्लैक आइस जमने की आशंका
सोमवार से पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में जाने की अनुमति दी गई। इधर, पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे का आनंद लेने आए पर्यटक अटल टनल का दीदार भी कर सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में सोलंगनाला से आगे भेजना शुरू कर दिया है। हालांकि, अन्य पर्यटक वाहनों को फिलहाल सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं है। सड़क पर ब्लैक आइस जमने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। पर्यटक सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही सोलंगनाला से आगे जा सकेंगे। सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहन जा रहे हैं। पर्यटकों ने सोमवार को भारी संख्या में सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां की। अटल टनल होकर कई पर्यटक लाहौल की बर्फीली वादियों में पहुंचे। सोलंगनाला से फातरु तक पर्यटकों की भीड़ उमड़ी।
चट्टानें गिरी, करीब पांच घंटे बंद रहा बाईपास
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर कुमारहट्टी-सोलन बाईपास पर शमलेच नेचर रिट्रिट के समीप गल्याणा पानी के समीप चट्टानें गिर गई हैं। इससे बाईपास करीब पांच घंटे बंद रहा। पुलिस की ओर से कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन से वाहनों की आवाजाही को डायवर्ट किया। बाईपास पर भूस्खलन करीब सुबह साढ़े सात बजे हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। भूस्खलन के बाद वाहन चालकों को दिक्कतें आईं।

Home / Shimla / हिमाचल: पहाड़ों में प्रकृति के बदले रंग देखने उमड़े पर्यटक। जानिए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.