script35 हजार सहरिया आदिवासी महिलाओं को शासन ने दिए 10 करोड़ | 10 crores given to tribal women for nutritional food | Patrika News
शिवपुरी

35 हजार सहरिया आदिवासी महिलाओं को शासन ने दिए 10 करोड़

सहरिया महिलाओं को दी जाने वाली एक-एक हजार रुपए की पोषण राशि इस बार बैंक प्रतिनिधि हितग्राहियों के घर पर जाकर प्रदान करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने न केवल आदेश जारी किए हैं बल्कि जिले में 35 हजार से अधिक सहरिया महिला मुखिया के खातों में 10 करोड़ रुपए सेे अधिक की राशि जारी कर दी है।

शिवपुरीApr 03, 2020 / 10:08 pm

Rakesh shukla

35 हजार सहरिया आदिवासी महिलाओं को शासन ने दिए 10 करोड़

35 हजार सहरिया आदिवासी महिलाओं को शासन ने दिए 10 करोड़

श्योपुर/शिवपुरी. सहरिया महिलाओं को दी जाने वाली एक-एक हजार रुपए की पोषण राशि इस बार बैंक प्रतिनिधि हितग्राहियों के घर पर जाकर प्रदान करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने न केवल आदेश जारी किए हैं बल्कि जिले में 35 हजार से अधिक सहरिया महिला मुखिया के खातों में 10 करोड़ रुपए सेे अधिक की राशि जारी कर दी है। तीन माह की ये एकमुश्त राशि सहरिया परिवारों के लिए लॉकडाउन में काफी लाभदायक होगी।

दिसंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने सहरिया महिलाओं के लिए पोषण आहार अनुदान राशि योजना शुरू की थी। इसमें सहरिया परिवार की महिला मुखिया के खाते में प्रतिमाह एक-एक हजार रुपए देने की योजना है। इसी के तहत दिसंबर तक की राशि पूर्व में जारी हो चुकी है। लेकिन अब शासन ने राशि आवंटन होने के बाद जिला प्रशासन ने जनवरी, फरवरी और मार्च 2020 के तीन माह के 3-3 हजा रुपए की राशि जारी एकमुश्त जारी है। जिसमें जिले भर में पंजीकृत 35 हजार 149 महिलाओं के बैंक खातों में 10 करोड़ 54 लाख 47 हजार रुपए की राशि जारी हुई है।

बैंक प्रतिनिधि जाकर देंगे राशि: सहरिया महिलाओं को जारी की गई ये राशि बैंक शाखाओं से नहीं मिलेगी, बल्कि लॉकडाउन के चलते बैंक प्रतिनिधियों को महिलाओं को उनके घर पर ही जाकर देने के आदेश दिए गए हैं। इसके तहत बैंक प्रतिनिधि आगामी 15 दिवस की अवधि के भीतर गांव-गांव जाकर सहरिया महिला मुखिया के खाते की राशि मशीन के माध्यम से निकालकर उन्हें प्रदान करेंगे। राशि वितरण के दौरान बैंकर्स को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो