script3 स्थायी व एक गिरफ्तारी वारंट में फरार आरोपी गिरफ्तार | Absconding warranty arrest | Patrika News

3 स्थायी व एक गिरफ्तारी वारंट में फरार आरोपी गिरफ्तार

locationशिवपुरीPublished: Dec 23, 2017 11:27:15 pm

Submitted by:

shyamendra parihar

चैक बाउंस के मामले में कई सालों से था फरार
 

Permanent warranty, arrest, police, action, check bounced, shivpuri news, shivpuri news in hindi, mp news
शिवपुरी। फिजिकल थाना पुलिस ने कई सालों से चेक बांउस के मामले में फरार आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 3 स्थायी व एक गिरफ्तारी वारंट न्यायालय ने जारी कर रखा था।
थाना प्रभारी फिजिकल विकास यादव ने बताया कि शहर के फिजिकल स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी खिन्नी नाका के पास रहने वाला सीमेंट व्यवसाई राजेन्द्र(56) पुत्र रामपाल सिंह चौहान के खिलाफ कई चेक बांउस के मामले दर्ज हैं। इनमें वह सभी में कई दिनों से फरार चल रहा था। न्यायालय ने इसके खिलाफ कई वारंट भी जारी कर दिए थे। बताया जा रहा था कि पुलिस से बचने के लिए आरोपी युवक कई दिनों से इंदौर में गुपचुप तरीके से रह रहा था। बीते रोज जब वह अपने घर आया तो पुिलस ने उसे एक सूचना पर से दबोच लिया। आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी यादव के अलावा एएसआई राजू सिंह अहिरवार, आरक्षक भोला सिंह व राहुल रजक की भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाईकी गई।
सतनवाड़ा पुलिस ने पकड़ा वारंटी
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना प्रभारी डॉ जय सिंह यादव ने शनिवार को पुिलस बल के साथ एक सूचना पर से ग्राम अमरखोआ से स्थायी वारंटी को दबोचने की कार्रवाई की है। पकड़ा गया वारंटी मदन (50)पुत्र सरवन यादव ३ साल से विद्युत अधिनियम के मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय ने इसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था। पुलिस ने आरोपी को पकडक़र न्यायालय में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
काली माता मंदिर के पास मिली लाश
करैरा। जिले के करैरा कस्बे में शनिवार की शाम को काली माता मंदिर के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली। बताया जाता है कि करीब 3 घंटे तक घटनास्थल पर लाश पड़ी रही इसके बाद किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शिलानगर का बताया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो