scriptAngered by daughter love marriage father opened fire on boy father | बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने उठाई बंदूक, पहुंच गया ससुराल, जानें आगे क्या हुआ | Patrika News

बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने उठाई बंदूक, पहुंच गया ससुराल, जानें आगे क्या हुआ

locationशिवपुरीPublished: Oct 12, 2023 10:23:54 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

सुबह करीब 5 बजे लड़की का पिता अपने 5 साथियों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा और बेटी के ससुर के कमरे में घुस गया।

shivpuri.jpg
बेटी का घर से भागकर लव मैरिज करना एक पिता को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने बंदूक उठा ली। मामला शिवपुरी का है जहां बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता साथियों के साथ बंदूक लेकर बेटी की ससुराल पहुंच गया और बेटी के ससुर पर गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज से पूरा गांव दहल उठा और जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक गोली चलाने वाले लोग मौके से भाग निकले। गोली लड़की के ससुर के पैर में लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.