scriptसेना का जवान फांसी पर झूला, कारण अज्ञात | Army soldier hangs on hanging, cause unknown | Patrika News

सेना का जवान फांसी पर झूला, कारण अज्ञात

locationशिवपुरीPublished: May 28, 2020 10:57:44 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

नगरिया कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गुप्ता जो सेना(आर्मी) में कई सालों से हवलदार की पोस्ट पर कार्यरत है। वह अभी कोई विशेष ट्रेनिंग करने के बाद घर पर था। बीती रात अनिल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।

सेना का जवान फांसी पर झूला, कारण अज्ञात

सेना का जवान फांसी पर झूला, कारण अज्ञात

पिछोर। जिले के पिछोर नगर में एसबीआई बैंक के पास नगरिया कॉलोनी में बीती रात एक सेना के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के कारण अभी पता नही चल पाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक नगरिया कॉलोनी निवासी अनिल कुमार गुप्ता जो सेना(आर्मी) में कई सालों से हवलदार की पोस्ट पर कार्यरत है। वह अभी कोई विशेष ट्रेनिंग करने के बाद घर पर था। बीती रात अनिल ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।

अनिल ने रात 2 बजे अपने मोबाइल से चाचा राजेश गुप्ता बड़ेरा वालो को किसी से पैसो के लेनदेन से संबंधी मैसेज किए और कहा कि यह पैसे संबंधित से ले लेना। इसके बाद अनिल ने अपने कुछ दस्तावेज जला दिए और मोबाइल की सिम भी तोड़ दिए, साथ ही मोबाइल भी फैंक दिया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर से मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो