मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर व अटेंडर के बीच विवाद, अज्ञात पर केस दर्ज
शिवपुरीPublished: Nov 12, 2022 03:30:12 pm
मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर व अटेंडर के बीच विवाद, अज्ञात पर केस दर्ज
इलाज में देरी का अटेंडर ने लगाया आरोप


मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर व अटेंडर के बीच विवाद, अज्ञात पर केस दर्ज
मरीज के इलाज को लेकर डॉक्टर व अटेंडर के बीच विवाद, अज्ञात पर केस दर्ज
इलाज में देरी का अटेंडर ने लगाया आरोप
शिवपुरी। शहर के जिला अस्पताल में बीती रात एक मरीज के उपचार में देरी को लेकर डॉक्टर व मरीज के अटेंडर के बीच मुॅहबाद हो गया। बाद में डॉक्टर एक साथ होकर मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे जहां पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अटेंडर का कहना है कि उसके केवल डॉक्टर से इलाज के लिए बोला था, इसी पर से मेरे खिलाफ झूठा प्रकरण दर्ज कर लिया है। अटेंडर ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया है।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात करीब ९ बजे एक मरीज महेंद्र कुशवाह को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में उसके परिजनो ने भर्ती कराया था। यहां पर उसे करीबन एक घंटे तक डॉक्टर ने देखा ही नही, इस पर मरीज के भतीजे ने जब डॉक्टरों के चेंबर में जाकर उससे मरीज के उपचार में बरती गई लापरवाही के बारे में पूछा तो डॉक्टर व मरीज के भतीजे के बीच विवाद हो गया। हालांकि ड्यूटी डॉक्टर सुधीर गोयल ने मरीज के भतीजे पर चैम्बर में उत्पाद के आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने बिना कोई जांच किए अज्ञात पर केस भी दर्ज कर लिया। जबकि अटेंडर का कहना है कि उसने इलाज करने के लिए डॉक्टर से बात की थी और इसका पूरा वीडियो उसके पास है। इधर डॉक्टर गोयल ने आवेदन में बताया है कि मरीज के अटेंडर ने चेंबर में आकर अभद्रता करते हुए सरकारी कागज फाड़ दिए और कुर्सी में भी लात मारी।
बॉक्स-
घटनाक्रम का वीडियो आया सामने
गुरुवार की रात हुए मरीज के अटेंडर व डॉक्टर के बीच के विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है।इसमें डॉक्टर व मरीज के अटेंडर के बीच मरीज के उपचार को लेकर बहस हो रही है। इस दौरान कई मरीज उपचार के इंतजार में खड़े वीडियो में दिख रहे है। कुर्सी में लात मारने सहित अन्य कोई दस्तावेज फाडऩे जैसी घटना वीडिय़ो में नही है।