scriptभाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिए कई नेता, देखें लिस्ट | Patrika News

भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिए कई नेता, देखें लिस्ट

locationशिवपुरीPublished: Jul 01, 2022 11:47:50 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया है.

भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिए कई नेता, देखें लिस्ट

भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिए कई नेता, देखें लिस्ट

शिवपुरी. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ही पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया है, भाजपा ने जिन लोगों को पार्टी से बाहर किया है, उनकी लिस्ट जारी कर दी है, इन नेताओं को पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के चलते करीब ६ साल के लिए बाहर किया है। इन पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर करते ही हड़कंप मच गया है। पार्टी ने बताया कि नगरपालिका चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ इनके द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा था, इस कारण पार्टी ने इन्हें निष्कासित कर दिया है।

आपको बतादें कि इस बार का चुनाव काफी हंगामें भरा हो रहा है, क्योंकि जिन लोगों को सालों से टिकट मिलने की उम्मीदें थी, उन्हें टिकट नहीं मिलने से उनमें आक्रोश है, पिछले दिनों नामांकन के दौरान भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई, किसी किसी शहर में पार्टी कार्यालय के बाहर ही हंगामा भी हुआ, वाद विवाद की स्थिति के बाद जैसे तैसे कुछ पदाधिकारी माने तो कुछ बागी बन गए, उन्होंने पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद भी खुद फार्म भर दिए, ऐसा ही हाल शिवपुरी में भी नजर आ रहा है, लेकिन यहां जिन पदाधिकारियों ने पार्टी के खिलाफ होकर फार्म भरा है, उन्हें पार्टी ने करीब ६ साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

chunav.jpg
-प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा मेयर का चुनाव।
-321 मेंं 318 सीटों पर नगरीय निकायों का चुनाव होगा।
-नगर पालिका-परिषद में पार्षद चुनेंगे अध्यक्ष।
-दो चरणों में होगा नगरीय चुनाव।
-पहले चरण में 133 नगरीय निकाय में चुनाव।
-दूसरे चरण में 214 नगरीय निकाय में चुनाव।
-19 हजार 977 मतदान केंद्र रहेंगे।
-पहले चरण में 11 जिलों में मतदान होगा।
-दूसरे चरण 38 जिलों में मतदान होगा।
-ईवीएम से मतदान होगा।
-मतदान सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा।
-अलीराजपुर, मंडला और डिंडोरी में नहीं होंगे चुनाव।
-पहला चरण का मतदान 6 जुलाई को होगा।
-दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा।
-भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पहले चरण में चुनाव होगा।
–11 जून से 18 जून तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र।
-18 जून नामांकन की अंतिम तारीख।

-22 जून नाम वापसी की तारीख।

-झूठा शपथ पत्र देने पर केस दर्ज होगा।
-सभा-रैलियों के लिए अनुमति लेना जरूरी ।
यह भी पढ़ें : किसानों के लिए खुशखबरी-अब 31 जुलाई तक करवा सकते हैं इन फसलों का बीमा

-नोटा का भी विकल्प रहेगा।
-17 जुलाई को पहले चरण का परिणाम घोषित।
-18 जुलाई को दूसरे चरण का परिणाम घोषित।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो