scriptभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट | BJP nephew of Kisan Morcha Madhy Pradesh president | Patrika News
शिवपुरी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट

एडवोकेट रवि प्रकाश भार्गव व उनके बेटों राजा व अमित से विवाद हो गया।
 

शिवपुरीJul 08, 2020 / 10:03 pm

shatrughan gupta

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट

करैरा. शिवपुरी जिले के करैरा नगर में सिटी सेंटर कॉलोनी निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत के घर पर बुधवार की दोपहर विवाद पर पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। बताया जाता है, रावत के भतीजे से पड़ोसियों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पड़ोसी एडवोकेट सहित उसके दो बेटों पर केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रावत के भतीजे ब्रजेन्द्र का उनके पड़ोसी एडवोकेट रवि प्रकाश भार्गव व उनके बेटों राजा व अमित से विवाद हो गया। ब्रजेन्द्र का कहना है, रवि व उसके दोनों बेटों ने घर में घुसकर न केवल मारपीट की, बल्कि गांजा पीने के लिए पैसे भी मांगे। इसके बाद घर पर पथराव भी किया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंंची पुलिस ने इस मामले में रवि सहित उसके दोनों बेटों राजा व अमित के खिलाफ अवैध वसूली व घर में घुसकर मारपीट सहित नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इधर, आरोपी रवि का कहना है कि सुबह बेटे राजा पर रणवीर रावत के घर के ऊपर से किसी ने कचरा फेंका था, उसको लेकर सुबह विवाद हुआ, इसके बाद ब्रजेंद्र ने खुद अपने घर के कांच फोड़कर झूठा प्रकरण दर्ज कराया है। आरोपी का कहना है, साजिश के तहत मुझे और मेरे परिवार को फंसाया जा रहा है।

Home / Shivpuri / भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के भतीजे से मारपीट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो