scriptVIDEO : सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी : पीडि़त फरियाद लगाते रहे, जिम्मेदार टरकाते रहे | cm helpline complaints not resolved chambal region 10101 | Patrika News
शिवपुरी

VIDEO : सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी : पीडि़त फरियाद लगाते रहे, जिम्मेदार टरकाते रहे

ग्वालियर-चंबल संभाग में शिकायकर्ताओं की समस्या के समाधान में अफसर नहीं दिखा रहे रुचि

शिवपुरीDec 02, 2021 / 08:42 pm

हुसैन अली

VIDEO : सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी : पीडि़त फरियाद लगाते रहे, जिम्मेदार टरकाते रहे

VIDEO : सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी : पीडि़त फरियाद लगाते रहे, जिम्मेदार टरकाते रहे

ऋषि कुमार जायसवाल @ ग्वालियर-अंचल. प्रदेश की राजनीति में दबदबा रखने वाले ग्वालियर-चंबल संभाग में सीएम हेल्पलाइन को तवज्जो नहीं दी जा रही है। इसके पोर्टल पर फरियादी अपनी फरियाद दर्ज कराते जा रहे हैं, लकिन जिम्मेदार अफसर उनकी समस्या का समाधान या तो कागजों पर कर रहे या फिर उसे जबरन (फोर्सली) बंद कर दे रहे हैं। लिहाजा समस्या के निराकरण को लेकर लोगों की असंतुष्टि का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं लंबित शिकायतों की सूची में भी इजाफा होता जा रहा है। इस कारण आमजन का भरोसा अब सीएम हेल्पलाइन से उठता जा रहा है। कोताही के चलते ही नंवबर माह में शिकायतों के निराकरण की सूची में प्रदेश के टॉप-10 जिलों में संभाग का कोई भी जिला शामिल नहीं हैं। राजनीतिक रसूख के चलते संभाग के विभिन्न विभागों के जिम्मेदार अफसरों को भी अब सीएम हेल्पलाइन दर्ज शिकायतों का खौफ नहीं रहा। इसलिए जनता अपने दुखड़े को लेकर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x860hpd
निराकण में डिण्डोरी अव्वल, श्योपुर फिसड्डी

आमजन की शिकायतों के निराकरण को लेकर नवंबर माह में डिण्डोरी जिला नंबर-1, छिंदवाड़ा नंबर-2 और भोपाल तीसरे नंबर पर रहा है। वहीं संभाग का दतिया जिला १७, ग्वालियर २०, मुरैना 3७, भिण्ड 39, शिवपुरी 51 और श्योपुर 52 स्थान पर रहा है।
यह भी पढ़ें
बच्चों के निवाले को डकारा, पोषित आहार बांटने के नाम पर गड़बड़झाला

police helpline
टॉप-10 में संभाग के 4 जिले शामिल

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने में इंदौर जिला नंबर 1 पर हैं, जबकि रीवा जिला दूसरी पायदान पर है। सूची में शामिल टॉप-10 जिलों में ग्वालियर-चंबल संभाग के 4 जिले शामिल हैं। ग्वालियर तीसरे स्थान पर, शिवपुरी 7, मुरैना 8 और भिण्ड 10 नंबर पर हैं। वहीं दतिया 38 और श्योपुर 42 स्थान पर हैं।
पीडि़त की कहानी उनकी जुबानी

मैंने करीब एक माह पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर के लिए 181 पर शिकायत की थी। अभी तक कुटीर के लिए पैसा नहीं मिला। मैं दर-दर की ठोकरे खा रहा हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
राजकुमार अहिरवार, ग्राम दुरसडा, दतिया

अगस्त माह में सिंध नदी की बाढ़ से हमारा और चाचाजी का घर मे रखा गेहूं नष्ट हो गया था। खेतों में बोया गया बाजरा भी नष्ट हुआ था। पटवारी ने सर्वे में छोड़ दिया। सीएम हेल्पलाइन में कुछ शिकायतें एकतरफा बंद कर दीं। एक शिकायत क्रमांक 15804159 अभी प्रचलित है। बताया जा रहा कि राहत राशि मंजूर है, लेकिन बैंक खाते में दी नहीं जा रही है। अब लेवल 3 पर लंबित है।
राधे सिंह, भरौलीकलां, भिण्ड

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के जल्द निराकरण के लिए सभी जिम्मेदार अधिकारियों को बोला गया है। लंबित सभी मामलों को निपटाया जाएगा। फिलहाल भिण्ड और मुरैना ने आमजन की समस्या के निराकरण में अच्छा कार्य किया है। इसलिए इस बार उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ है। जल्द ही सभी जिलों में सुधार देखा जाएगा।
आशीष सक्सेना, संभागायुक्त, ग्वालियर

सीएम हेल्पलाइन की जानकारी
क्र.—— जिला ——शिकायतें ——निराकरण ——लंबित ——फोसली बंद ——संतुष्ट
1.—— श्योपुर—— 123085 ——118080 ——5005 ——31963 ——86117
2. ——शिवपुरी ——213000 ——198000 ——9700 ——5300 ——99800
3. —— दतिया ——१92429 ——123886 ——4475 ——13221 ——50847
4.—— भिण्ड ——387960 ——282099 —— 8700 ——97161 —— 205830
5. ——मुरैना ——444258 ——3398988 ——6367 ——109941 ——289047
शिकायत करने वाले टॉप -10 जिले

जिला ——शिकायतें
1. इंदौर ——1044961
2. रीवा ——826032
3. ग्वालियर ——629293
4. भोपाल ——617642
5. सतना ——612426
6. सागर ——580246
7. शिवपुरी ——527229
8. मुरैना ——444258
9. छतापुर ——439896
10. भिण्ड ——435758

वर्तमान की स्थिति

– डिंडोरी जिला समस्या के समाधान में प्रदेश में नंबर -1
– प्रदेश के टॉप 10 जिलों में संभाग का कोई भी जिला नहीं
– दतिया-17, ग्वालियर-20, मुरैना-37 व भिण्ड-39 स्थान पर

Home / Shivpuri / VIDEO : सीएम हेल्पलाइन की अनदेखी : पीडि़त फरियाद लगाते रहे, जिम्मेदार टरकाते रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो