scriptविधवा को शादी का सपना दिखाकर 2 साल तक किया शोषण, अब किया शादी से इंकार | Exploitation of widowed woman for two years on the pretext of marriage | Patrika News

विधवा को शादी का सपना दिखाकर 2 साल तक किया शोषण, अब किया शादी से इंकार

locationशिवपुरीPublished: Aug 28, 2021 05:58:01 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

FIR दर्ज कराने के लिए महिला को थाने में देना पड़ा धरना….पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी में एक विधवा महिला को अपने साथ हुए अन्याय की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काटने पड़े। पुलिस थाने के चक्कर काटने के बाद भी जब महिला की फरियाद नहीं सुनी गई तो उसने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। हैरानी की बात तो ये है कि एसपी ने भी महिला थाने को आवेदन फारवर्ड किया लेकिन फिर भी आवदेन पर कार्रवाई नहीं हुई। जिसके कारण महिला थाने में ही धरने पर बैठ गई और तब कहीं जाकर उसकी शिकायत दर्ज की गई। विधवा महिला ने एक शख्स पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है।

 

शादी का झांसा देकर दो साल तक किया शोषण
पीड़ित महिला फतेहपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसने बताया कि उसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। शादी के तीन साल बाद पति की मौत हो गई थी। दो साल पहले सिलपरी गांव के रहने वाले मंगल धाकड़ के संपर्क में आई। मंगल ने उसे शादी करने का भरोसा दिया। अपने परिवार वालों से भी मिलाया उन्होंने भी दोनों बच्चों सहित महिला को स्वीकारने की बात कही। इसके बाद से वो मंगल के साथ करीब दो साल से लिव इन में रह रही थी। इस दौरान मंगल ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए लेकिन अब वो शादी की बात से इंकार कर रहा है। जिसके कारण महिला को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

 

ये भी पढ़ें- मौसी-भांजे में हुई मोहब्बत, गर्भवती होने पर भी नहीं माना परिवार, दोनों ने लगाई पुल से छलांग

 

FIR के लिए देना पड़ा धरना
पीड़ित महिला का आरोप है कि वो पहले इंसाफ की गुहार लगाती हुई कोतवाली थाने पहुंची थी जहां से उसे महिला थाने भेज दिया गया। लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद शुक्रवार को महिला एसपी राजेश सिंह चंदेल के पास शिकायत लेकर पहुंची। एसपी ने शिकायत को महिला थाने फॉरवर्ड कर कार्रवाई के आदेश दिए लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि एसपी के फॉरवर्ड किए गए आवेदन पर भी महिला थाने में ध्यान नहीं दिया गया और महिला को भी थाने से बाहर भगा दिया गया। अंततः पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर महिला थाने पर ही धरने पर बैठ गई। इसके बाद देर शाम अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद महिला की शिकायत दर्ज हो पाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो