scriptसोशल मीडिया पर फेक न्यूज, अखबार की खबरें भरोसेमंद | Fake news on social media, newspaper news reliable | Patrika News

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, अखबार की खबरें भरोसेमंद

locationशिवपुरीPublished: Mar 29, 2020 11:26:13 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

बीमारियों के इस कठिन दौर में हमारे पेपर वितरक भी अपने काम को बखूबी निभा रहे हैं, क्योंकि इन हालातों में हर किसी को अपने आसपास सहित देश-दुनिया की जानकारी होना चाहिए।

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, अखबार की खबरें भरोसेमंद

सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, अखबार की खबरें भरोसेमंद

शिवपुरी। कोरोना वायरस के खौफ से जहां हर आमजन डरा-सहमा है, वहीं संकट के ऐसे समय में भी सोशल मीडिया भ्रम फैलाने में पीछे नहीं है। इस दौर में अखबारों में प्रकाशित खबरें ही भरोसेमंद हैं, क्योंकि प्रिंट मीडिया पर अभी भी लोगों का विश्वास है और वो इस विश्वास में खरा उतर रहा है।
अभी हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री का देखते ही गोली मारने का आदेश व शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा। अफवाहों के इस दौर में यह भी भ्रम फैलाया गया कि न्यूज पेपर से भी संक्रमण फैल रहा है, यह भी पूरी तरह से गलत है।
क्योंकि अपने पाठकों व वितरकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पत्रिका ने अपनी प्रिंटिंग यूनिट को न केवल सेनेटाइज किया है, बल्कि कागज व प्रिंटिंग स्याही में भी सेनेटाइजर किया जा रहा है।
बीमारियों के इस कठिन दौर में हमारे पेपर वितरक भी अपने काम को बखूबी निभा रहे हैं, क्योंकि इन हालातों में हर किसी को अपने आसपास सहित देश-दुनिया की जानकारी होना चाहिए।

हमारे पेपर वितरकों ने अपने काम के बारे में कुछ यह बताया:
शासन-प्रशासन के आदेश-निर्देशों से अवगत होना जरूरी


इन दिनों जब लोग घरों में कैद होकर सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, ऐसे में हम लोग खुद को सेनेटाइज करके व मास्क लगाकर घर-घर पेपर बांट रहे हैं।
वर्तमान हालातों से अपडेट रहने के साथ-साथ शासन-प्रशासन क्या आदेश-निर्देश जारी कर रहा है, इसकी जानकारी हर किसी को होना जरूरी है। इतना ही नहीं बीमारी को लेकर देश व दुनियां में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी पेपर से ही मिलती है, इसलिए हम अपने काम को निडर होकर काम कर रहे हैं।
लखन प्रजापति, पेपर वितरक शिवपुरी


आए दिन फैलाई जा रहीं अफवाहें

आज के दौर में सोशल मीडिया पर कई तरह की भ्रामक जानकारियां दी जा रही हैं, जबकि पेपर में दी जाने वाली जानकारी पुष्ट व विश्वसनीय होती है। यह भी भ्रम फैलाया जा रहा है कि पेपर से संक्रमण फैलता है, जबकि यह सच नहीं है।
हम खुद को सेनेटाइज करके व मास्क लगाकर पेपर बांट रहे हैं, पेपर भी सेनेटाइज किया गया है। अपने शहर सहित देश दुनिया की जानकारी हर किसी तक पहुंच सके, इसलिए हम इन हालातों में भी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।

जितेंद्र सक्सैना, पेपर वितरक शिवपुरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो