scriptन.पा परिसर में खड़ीं फायर बिग्रेड, कागजों में हो रहा शहर सेनेटाइज | Fire brigade standing in N.P campus, city sanitation happening on pape | Patrika News

न.पा परिसर में खड़ीं फायर बिग्रेड, कागजों में हो रहा शहर सेनेटाइज

locationशिवपुरीPublished: Apr 09, 2020 09:31:58 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

बात का खुलासा गुरूवार को पत्रिका की पड़ताल में उस समय हुआ जब शहर वासियों की शिकायत पर मामले की पड़ताल की गई।

न.पा परिसर में खड़ीं फायर बिग्रेड, कागजों में हो रहा शहर सेनेटाइज

न.पा परिसर में खड़ीं फायर बिग्रेड, कागजों में हो रहा शहर सेनेटाइज

शिवपुरी। न.पा शहर को प्रत्येक दिन सेनेटाइज कराने का दावा कर रही है, परंतु वास्तविकता यह है कि न.पा की गाडिय़ां कहीं भी कोई सेनेटाइज नहीं कर रही। बात का खुलासा गुरूवार को पत्रिका की पड़ताल में उस समय हुआ जब शहर वासियों की शिकायत पर मामले की पड़ताल की गई।

शहर के कुछ लोगों ने बताया कि वह न.पा को उनके क्षेत्र में सेनेटाइजेशन के लिए फोन लगा रहे हैं, परंतु न.पा का वाहन सेनेटाइजेशन के लिए नहीं आ रहा।

जब पत्रिका ने इस संबंध में जानकारी जुटाई तो न.पा के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि न.पा वाहनों से कोई सेनेटाइजेशन नहीं किया जा रहा। इस पर पत्रिका ने गुरूवार दोपहर मामले की पड़ताल शुरू की।
दोपहर करीब 1 बजे दोनों फायर बिग्रेड नगर पालिका परिसर में ही खड़ी हुई थीं। एम्बुलेंस के स्टाफ से जब इस संबंध में बात की गई तो स्टाफ का कहना था कि उन्होंने तो बस 1 दिन सेनेटाइजेशन किया है जब बस स्टैंड और चौराहे वगैरह पर किया गया था।
अब सुना है रविवार की रविवार सेनेटाइजेशन किया करेंगे। वहीं दूसरी ओर जब न.पा के एच.ओ से इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी गाडिय़ां हर रोज शहर में सेनेटाइजेशन कर रही हैं।
आज भी पुरानी शिवपुरी में गाड़ी सेनेटाइजेशन के लिए गई है और एक शिकायत आई है वहां भी भिजवाएंगे। वहीं न.पा स्टाफ ने बताया कि आज फायर बिग्रेड कहीं नहीं गई।

दो तरह के बयानों से स्पष्ट हो गया कि न.पा द्वारा सिर्फ कागजों में ही सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है। धरातल पर कोई सेनेटाइजेशन नहीं हो रहा है, विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सेनेटाइजेशन के नाम पर न.पा बड़ा खर्च बताने वाला है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

ब्लीचिंग का घोल बता रहे सेनेटाइजर

न.पा में दूसरा खेल आमजन को सेनेटाइजेशन के नाम पर बरगलाने का काम किया जा रहा है। पत्रिका ने जब न.पा स्टाफ से पूछा कि आप सेनेटाइजर कैसे बना रहे हो तो पहले वहां मौजूद कर्मचारी बोला बाहर से एक दवा आई है, ब्लीचिंग के साथ उसे मिलाते हैं, कर्मचारी करण आकर बनाता है।
जब न.पा के एच.ओ से पूछा कि सेनेटाइजर किस तरह बनाते हैं तो बताया कि उन्हें सिविल सर्जन के यहां से बताया गया था कि पानी में ब्लीचिंग मिलाकर सेनेटाइज कर दो तो हम उससे सेनेटाइज कर रहे हैं, जबकि सिविल सर्जन ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई। सी.एस अनुसार उनकी न.पा के किसी भी अधिकारी से कोई बात नहीं हुई।

मच्छर मर नहीं रहे, कैसे मरेगा कोरोना वायरस ?


न.पा ने जिन क्षेत्रों में सेनेटाइजर से शहर के क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन किया है, उन सभी क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि नपा ने ना जाने कैसे सेनेटाइजर से सेनेटाइजेशन किया है। इससे मच्छर नहीं मरते कोरोना वायरस कैसे मरेगा ?

इनका कहना है

हमें सिविल सर्जन के यहां से बताया गया कि आप पानी में ब्लीचिंग मिलाकर सेनेटाइजर बना लो। उक्त सेनेटाइजर से शहर को सेनेटाइज किया जा सकता है। हमारी फायर बिग्रेड रोजाना शहर में सेनेटाइजेशन कर रही हैं।
आज पुरानी शिवपुरी में सुरेंद्र रजक के वार्ड में भेजी है। अभी भी वार्ड नंबर १४ में भेजूंगा, वहां से शिकायत आई है। सेनेटाइजर बनाने के संबंध में हॉस्पिटल से सीएस ने गाइड लाइन बताई उसी हिसाब से हम सेनेटाइजर बना रहे हैं।
गोविंद भार्गव, एचओ, न.पा

हमने किसी को कोई गाइड लाइन सेनेटाइजर बनाने के संबंध में जारी नहीं की है ना ही इस संबंध में हमारी किसी से कोई बात हुई है।

डॉ पीके खरे, सिविल सर्जन
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो