scriptMP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप | Former Congress MLA Shankutla Khatik joins BJP | Patrika News

MP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप

locationशिवपुरीPublished: Sep 28, 2020 10:24:33 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

दिल्ली जाकर ज्योतिरादित्या सिंधिया के समक्ष ली सदस्यता।

MP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप

MP Assembly By-Election 2020 कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में हड़कंप

शिवपुरी. मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनाव MP Assembly By-Election 2020 के बीच नेता अपना नफा-नुकसान देखते हुए पार्टियां बदल रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शंकुतला खटीक ने टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। शिवपुरी जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं कांग्रेस नेत्री शंकुतला खटीक Shankutla Khatik ने सोमवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उनके कई समर्थक भी मौजूद थे। मालूम हो, विधायक रहते हुए शंकुतला पर एक मामला भी दर्ज हुआ था, जिसमें सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindiaके प्रयासों से इनको जमानत मिली थी। बता दें कि शंकुतला ने कांग्रेस उस समय नहीं छोड़ी थी, जब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में गए थे, बल्कि वह उपचुनाव MP Assembly By-Election 2020 में कांग्रेस से करैरा सीट से विधायक पद के लिए टिकट मांग रही थीं। इधर, जब कांग्रेस ने उनको टिकट न देते हुए प्रागीलाल जाटव को टिकट दे दिया। उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्व विधायक शंकुलता कभी भी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia के साथ जाकर भाजपा का दामन थाम सकती हैं। सोमवार को शंकुतला ने दिल्ली जाकर ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia के समक्ष भाजपा की सदस्यत ग्रहण की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो