script60 फीट की ऊंचाई से प्यार को पाने की जंग, 15 साल की लड़की मरने पर हुई उतारू | Girl climb on water tank for fulfill of her demand of marriage | Patrika News

60 फीट की ऊंचाई से प्यार को पाने की जंग, 15 साल की लड़की मरने पर हुई उतारू

locationशिवपुरीPublished: Feb 23, 2020 03:58:09 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

Girl climb on water tank for fulfill of her demand of marriage : सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है, किशोरी एक लड़के से प्रेम करती है

Girl climb on water tank for fulfill of her demand of marriage

Girl climb on water tank for fulfill of her demand of marriage

शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर सीएमएचओ कार्यालय के पीछे 60 फीट पानी की टंकी पर शनिवार शाम 15 साल की किशोरी चढ़ गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, परिजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है, किशोरी एक लड़के से प्रेम करती है और उसके घरवाले उस लड़के से उसकी शादी नहीं कराना चाहते। इसे लेकर परिजनों ने शनिवार को उसके साथ मारपीट भी की। काफी मशक्कत करने के बाद वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊपर चढ़ी किशोरी के पास पहुंची और समझाइश के बाद अपने साथ उसे नीचे ले आई। हालांकि इससे पूर्व लड़की ने पुलिस से भी कागजों पर शादी कराने की बात लिखवा ली थी।

फतेहपुर में पुरानी कलारी निवासी 15 साल की किशोरी शनिवार शाम करीब 6 बजे घर के पास स्थित 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी को देख मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। किशोरी के परिजन अपनी बेटी को नीचे उतरने के लिए गुहार लगाते रहे। इधर सूचना पर कोतवाली टीआई बादाम सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी से टंकी पर चढऩे का कारण पूछा तो किशोरी ने बताया कि वह एक लड़के से प्रेम करती है और उसके माता-पिता उसकी शादी उस लड़के से नही कर रहे। ऐसे में अगर उसकी शादी नहीं हुई तो वह यहां से नीचे कूद जाएगी।

इस पर टीआई ने किशोरी से कहा कि वह खुद उसकी शादी उस लड़के से करवाएंगे। इसके बाद किशोरी के घर के पास रहने वाली एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकी आर्य को मौके पर बुलाया गया। चूंकि रिंकी उक्त किशोरी को अ’छे से जानती है। कार्यकर्ता रिंकी ऊपर किशोरी के पास पहुंची और उसे समझाया कि वह जो चाह रही है उसी मुताबिक उसकी शादी कराई जाएगी। इसके बाद दोनों टंकी से नीचे उतर आए। बाद में पुलिस किशोरी को काउंसलिंग के लिए अपने साथ ले गई। इधर, जब किशोरी के माता-पिता से इस पूरे मामले में चर्चा की तो उन्होंने बताया, लड़का अलग समाज से है। बेटी भी अभी नाबालिग है। अगर लड़के वाले राजी हो जाएंगे तो वह शादी कर देंगे।

पूर्व में लड़की दे चुकी है टंकी से कूंदकर जान
बता दें, करीब 5 माह पूर्व एक युवती फिजिकल क्षेत्र स्थित एक पानी की टंकी पर चढ़कर नीचे कूदकर खुदकुशी कर चुकी है। हालांकि, उस लड़की ने टंकी से कूदकर अपनी जान क्यों दी, इसका अभी तक खुलासा नही सका है।

प्रेमी से शादी न होने के फेर में किशोरी टंकी के ऊपर चढ़ गई थी। उसे नीचे उतार लिया गया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि बालिग होने के बाद उसकी पसंद के लड़के से शादी हो जाए।
बादाम सिंह यादव, कोतवाली टीआई

Girl climb on water tank for fulfill of her demand of marriage
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो