scriptझगड़े में आधा दर्जन लोग घायल | Half a dozen wounded in dispute | Patrika News

झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल

locationशिवपुरीPublished: Jan 15, 2019 10:49:07 pm

Submitted by:

Rakesh shukla

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों मेंचलीं लाठी-कुल्हाड़ी, किए हवाी फायर, क्रास मामला दर्ज
 

Tussle, wounded, assault, aerial fire, police action, shivpuri, shivpuri news, , shivpuri news in mp

झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल

शिवपुरी. जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुरा में दो पक्षों में पुराने विवाद लाठी-कुल्हाड़ी चलने के साथ ही फायरिंग हो गई। घटना में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम उदयपुरा निवासी पंजाब सिंह पुत्र करन सिंह यादव व गजेन्द्र सिंह चौहान के बीच पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष बीते रोज गांव में स्थित शासकीय स्कूल के पास भिड़ गए। घटना में दोनों पक्षों में से एक पक्ष ने जहां बंदूकों से फायर किए, वहीं दूसरे पक्ष से भी कुल्हाड़ी व सरिए से हमला बोला गया।घटना में पंजाब यादव, टीकाराम यादव व अमरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, राजेश बाबा, सतेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने पंजाब की शिकायत पर गजेन्द्र, अमरेन्द्र, रामजू राजा तथा अमरेन्द्र की शिकायत पर पंजाब, देवेन्द्र, मंगल व राकेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वारंट तामील कराने आए हवलदार से आरोपी ने की अभद्रता
जिले के कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम बेहटा में एक वारंट तामील कराने गए हवलदार रघुवीर सिंह के साथ आरोपी कल्याण किरार निवासी बेहटा ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौंच की और वारंट को फाड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने हवलदार को धमकी दी कि अगर वह अगली बार उसके घर आया तो उसे जान से मार देगा। बाद में पीडि़त हवलदार ने कोलारस पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुराने विवाद पर महिला से मारपीट
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत साइंस कॉलेज के सामने संजय कॉलोनी निवासी एक महिला सुल्ताना(42) पत्नी मुबारिक खान के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले हनीफ खान ने पुरानी रंजिश के चलत मारपीट कर दी। घटना में महिला को चोटें आई हंै। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो