scriptसद्भावना विजय दौड़ में दौड़े सैकड़ों युवा | Hundreds of youths ran in the Sadbhavna Vijay race | Patrika News

सद्भावना विजय दौड़ में दौड़े सैकड़ों युवा

locationशिवपुरीPublished: Jan 07, 2021 10:43:29 pm

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुआ युवा सप्ताह का प्रारंभ

सद्भावना विजय दौड़ में दौड़े सैकड़ों युवा

सद्भावना दौड़ में दौड़ते युवा।

शिवपुरी. स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। विवेकानंद की जयंती से पूर्व पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा युवा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस युवा सप्ताह के अंतर्गत युवाओं को प्रेरणा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में शिवानी राठौर द्वारा एक सद्भावना विजय दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को प्रारंभ करते हुए शिवानी राठौर ने बताया कि हम सब युवा हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक कदम दौड़कर प्रयास करना चाहिए, क्योंकि हमारी मंजिल हमसे सिर्फ एक कदम दूर होती है। हम पूरे जोश और उत्साह के साथ उसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। भारत देश युवाओं का देश है। युवाओं को सभी क्षेत्रों में अपनी कार्यक्षमता को प्रदर्शित करने की विभिन्न अवसर समय-समय पर मिलते रहते हैं। हम हमेशा जागृत रहे तथा समय के अनुसार अपने आप को सक्षम बनाए रखें। स्वामी विवेकानंद कहते हैं युवाओं उठो जागो और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से प्रयास करो। जब तक कि तुम उसे पा ना लो। दौड़ में मोनू रजक, सना खान, राज राठौर, शाहीन कुरेशी, सौम्या राठौर, ध्रुव कुशवाह, अमन राठौर, शुभम राठौर के साथ विभिन्न युवा साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस दौड़ को सफल बनाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो