पत्नी से विवाद होता रहता था
जानकारी के अनुसार रानी केवट (33) ग्राम मडग़ांवा की रहने वाली थी। उसका विवाह थनरा निवासी मनीराम केवट के साथ हुआ था। विवाह के बाद कुछ वर्ष बाद दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। इसके चलते मनीराम अपनी पत्नी के ग्राम में जाकर कुछ समय के लिए रहने लगा था। इसके बाद दोनों पति-पत्नी वापस अपने ग्राम थनरा में आकर रहने लगे थे। मनीराम को पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी बात के चलते उसका पत्नी से विवाद होता रहता था।
हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
जब हालात नहीं बदले तो फिर मनीराम ने उसकी हत्या का निर्णय लिया। अपनी साजिश को अंजाम देने के लिए मनीराम मंगलवार सुबह पत्नी रानी को पास ही स्थित पहाड़ी पर घुमाने के बहाने ले गया। फिर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर पत्थर से सिर व चेहरा कुचल दिया। हत्या के बाद मनीराम दिनारा थाने पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे हैं
आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और जिसके चलते उनमें अक्सर विवाद भी होता रहता था। घर के पास ही पहाड़ी पर मंगलवार सुबह वो घुमाने की बात कहकर ले गया और गला घोंटने के बाद पत्थर से सिर कुचल दिया। आरोपी स्वयं ही थाने में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।
-गजेंद्र कंवर, एडीशनल एसपी शिवपुरी