scriptसदियों बाद भारत ही नहीं विश्व को मिला ऐसा नेतृत्व : सिंधिया | India got such leadership after centuries: Scindia | Patrika News

सदियों बाद भारत ही नहीं विश्व को मिला ऐसा नेतृत्व : सिंधिया

locationशिवपुरीPublished: May 19, 2022 11:15:31 pm

Submitted by:

rishi jaiswal

जनहितैषी योजना बताकर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

सदियों बाद भारत ही नहीं विश्व को मिला ऐसा नेतृत्व : सिंधिया

सदियों बाद भारत ही नहीं विश्व को मिला ऐसा नेतृत्व : सिंधिया

शिवपुरी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने पीएस होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि सदियों बाद भाजपा व भारत को ही नहीं बल्कि विश्व को ऐसा नेतृत्व पहली बार मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जीवन परिचय बताया। कार्यक्रम उपरांत जब मीडिया ने उनसे सवाल करने चाहे तो वे किनाराकशी करके निकल गए। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया गुरुवार की सुबह शहर में कुछ परिवारों में विवाह उपरांत आशीर्वाद देने पहुंचे तो कुछ परिवारों के बीच शोक संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा से करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पं. दीनदयाल उपाध्याय सहित अपनी दादी राजमाता विजयाराजे ङ्क्षसधिया द्वारा भाजपा के लिए किए गए कार्योंं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बारे में बताते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालने की पूरी घटना को विस्तार से बताया। लगभग 45 मिनिट के उद्बोधन में उन्होंने भाजपा की जनहितैषी योजनाओं को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने अभी हाल में आए आरक्षण के मामले में कोर्ट के फैसले पर एक लाइन भी नहीं बोली। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
भतीजे के कार्यक्रम में नदारद रहीं बुआ
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया की बुआ यानि यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया केबिनेट मंत्री मप्र शासन, गुरुवार को हुए भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में नदारद रहीं। जबकि यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने सोमवार को शिवपुरी शहर में बनाई गई थीम रोड का लोकार्पण किया। इतना ही नहीं अगले दिन यानि मंगलवार को भी यशोधरा राजे शहर में रहीं तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहीं। अगले दिन बुधवार की रात को ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया शिवपुरी आ गए तथा गुरुवार को उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, लेकिन उनकी बुआ यानि प्रदेश की केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे उसमें नदारद रहीं।
कार्यक्रम की झलकियां
भाजपा नेता जीतू जिराती ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया कांग्रेस में रहते हुए संसद में बोलते थे तो हमें यही लगता था कि काश यह हमारी पार्टी में होते, और आज वो बात सच साबित हुई और वे हमारे बीच हमारी पार्टी में हैं।
ङ्क्षसधिया को हराने वाले सांसद डॉ. केपी यादव ने अपने उद्बोधन में डबल इंजन की सरकार होने की बात तो कही, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने में ङ्क्षसधिया की भूमिका का जिक्र नहीं किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की केंद्रीय मंत्री ङ्क्षसधिया ने मंच से जमकर तारीफ की, जबकि दो दिन पहले ही उनकी बुआ यानि कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष की कोर कमेटी की बैठक में क्लास ले ली थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो