scriptकरैरा पुलिस ने किए नकली नोट बरामद | karera police recovered counterfeit notes | Patrika News

करैरा पुलिस ने किए नकली नोट बरामद

locationशिवपुरीPublished: Jul 12, 2017 11:39:00 pm

Submitted by:

Gaurav Sen

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार


शिवपुरी. करैरा पुलिस ने एक सूचना पर से चार-पांच लोगों को नकली नोट छापने व उन्हें बाजार में चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह लोग कई दिनों से इस गौरखधंधे का अंजाम देकर नकली नोट बाजार में खपा रहे थे। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में का खुलासा नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को करैरा में पुलिस ने चार-पांच लोगों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर इनसे बड़ी संख्या में नोट बरामद किए हैं। एसडीओपी करैरा अनुराग सुजानिया का कहना है कि हां नकली नोट का मामला सामने आया है। मामले की जांच जारी है और जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के बाद शिवपुरी जिले में नकली नोट छापने व उन्हे बाजार में खपाने की यह तीसरी घटना करैरा में सामने आई है। इससे पूर्व कोलारस व बदरवास में पुलिस ऐसे गिरोह को पकड़ चुकी है जो कि नकली नोट प्रिंटर से छापकर बाजार में चलाते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो