scriptOld women formed bhajan group | वृद्ध महिलाओं ने बनाई भजन मंडली : भक्ति के साथ बन रहीं परिवार का सहारा | Patrika News

वृद्ध महिलाओं ने बनाई भजन मंडली : भक्ति के साथ बन रहीं परिवार का सहारा

locationशिवपुरीPublished: Oct 22, 2023 11:42:49 pm

Submitted by:

Rakesh shukla

स्वेच्छा से दी जाने वाली राशि से ही वृद्ध महिलाएं करती हैं अपनी गुजर-बसर

 

वृद्ध महिलाओं ने बनाई भजन मंडली : भक्ति के साथ बन रहीं परिवार का सहारा
वृद्ध महिलाओं ने बनाई भजन मंडली : भक्ति के साथ बन रहीं परिवार का सहारा
शिवपुरी. कहते हैं कि जब उम्र ढलने लगे तो इंसान को भगवान की धुन में रम जाना चाहिए। वहीं इसके उलट कुछ वृद्ध महिलाएं ऐसी हैं जो भगवान की धुन में रमने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन गई हैं। आधा दर्जन वृद्धाओं की यह भजन मंडली न केवल नवरात्र पर मंदिरों में भजन करने जाती हैं, बल्कि लोग इन्हें अपने घर पर होने वाले कार्यक्रमों में भी आमंत्रित करते हैं। यह महिलाएं टीम के साथ भक्तिभाव से भजन करती हैं, तथा उन्हें बुलाने वाले जो भी राशि उन्हें देते हैं, वो आपस में बांट लेती हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.