गौरतलब है कि शिवपुरी शहर की कुल आबादी पौने 3 लाख की है, जबकि 5 लाख की आबादी पर नगर निगम बनती है। वहीं 20 हजार की आबादी पर नगरपालिका बनती है। वर्तमान में शिवपुरी नगर पालिका है और उसकी आबादी अधिक हो गई, इसलिए नगरपालिका का मिलने वाला बजट शहर विकास के लिए कम पडऩे लगा।
नगरपालिका के पास जब भी किसी काम के लिए कोई जरूरतमंद पहुंचता है तो वहां से एक ही जवाब मिलता है कि बजट नहीं है। यही वजह है कि शिवपुरी नगरपालिका को अब नगर निगम बनाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई। शिवपुरी यदि नगर निगम बन जाता है तो फिर शहरवासियों को तो मूलभूत सुविधाएं तो मिलेंगी ही, साथ ही शहर विकास में बजट का कोई टोटा नहीं रहेगा।
...तो मिलेगा 2 हजार करोड़ का बजट
नपा को अभी तक लगभग 100 करोड़ का वार्षिक बजट मिलता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से बिजली कंपनी का बिल चुकाने में ही नपा की गुल्लक खाली हो गई। लेकिन जब शिवपुरी नगरनिगम बन जाएगा तो फिर लगभग 2 हजार करोड़ का बजट मिलेगा, जिसमें नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं भी मिल पाएंगी।
पूर्व में कैबिनेट मंत्री ने भी किया था प्रयास
शिवपुरी को नगर निगम बनाए जाने के लिए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया ने पूर्व में प्रयास किया था। उन्होंने प्रस्ताव बनवाकर नगरीय प्रशासन को भेजा था, परंतु किन्हीं कारणों के चलते नगर निगम का वो प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन अब नगरीय प्रशासन ने पत्र भेजकर शिवपुरी को नगर निगम बनाए जाने के लिए आवश्यक शर्तें पूरी करने कोक हा है।

ऐसे बन जाएगा शिवपुरी नगर निगम
शिवपुरी शहर से उत्तर की ओर जहां सेसई सडक़ तक आबादी है, तो वहीं दक्षिण की ओर (ग्वालियर की तरफ) सतनबाड़ा से पहले तक का एरिया तथा पश्चिम की ओर (पोहरी की तरफ) ग्राम ङ्क्षसहनिवास एवं पूर्व दिशा की ओर करैरा की तरफ सुरवाया तक का एरिया शिवपुरी में शामिल करके नगर निगम की आबादी के आंकड़े को पूरा कर लिया जाएगा।
हमने बना दी है कमेटी
शिवपुरी को नगर निगम बनाए जाने के लिए आवश्यक शर्तों को पूरा करते हुए प्रस्ताव मांगा है। इसके लिए हमने कमेटी गठित कर नगरीय क्षेत्र के आसपास का एरिया व आबादी का आंकलन करके प्रस्ताव तैयार करके हम भेजेंगे।
-गणेश जायसवाल, एसडीएम
हमने मांगा है प्रस्ताव
नगरीय प्रशासन से आए पत्र के तारतम्य में हमने एसडीएम शिवपुरी को एक पत्र दिया है। जिसमें उनके द्वारा चार सदस्यीय कमेटी बनाकर निगम के लिए जरूरी शर्तोँ को पूरा करने हुए प्रस्ताव मांगा है।
महावीर जैन, डूडा प्रभारी शिवपुरी